Lok Sabha Chunav: गया लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में हुए मतदान, जिले में अंतिम चरण में भी होगी वोटिंग

Lok Sabha Chunav Bihar: बिहार में हुए प्रथम चरण के लिए मतदान में गया लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। अब गया जिला के अतरी विधानसभा में 1 जून को मतदान होने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यो, जब प्रथम चरण में गया लोकसभा सीट पर वोटिंग हो गई तो, अतरी में अंतिम चरण में क्यों मतदान होगें। चलिए जानते हैं।

गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने आज समाहरणालय सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की। गया जिला के अतरी विधानसभा में 1 जून को होने वाले मतदान के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और बीएलओ से तैयारियों का जायज़ा लिया।

Lok Sabha Chunav Bihar

डोर टू डोर मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से दिए जाने वाले वोटर इनफॉरमेशन स्लिप के वितरण से संबंधित जानकारी हासिल की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया की वोटर इनफॉरमेशन स्लिप काफी संवेदनशील होता है।

हर व्यक्ति को घर-घर जाकर हर हाल में बांटना सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग का भी सख्त निर्देश है की वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण में किसी भी स्तर का शिथिलता नहीं रहे। एपिक कार्ड वितरण के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने खास निर्देश दिया।

अवर निर्वाचन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी नीमचक बथानी के साथ-साथ नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने स्तर से उसे क्षेत्र के संबंधित डाकघर का भी निरीक्षण करें। यदि कहीं भी एपिक कार्ड डंप पड़ा है तो उसे तुरंत निकलवा कर बटवाना सुनिश्चित करवायें।

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था का पुख्ता इंतज़ाम रखें। सभी मतदान केंद्रों पर फर्नीचर, रोशनी की व्यवस्था, साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखवाने के लिए सभी मतदान केंद्र के लिए एक नोडल कर्मी नामित रखें।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आपके क्षेत्र में मतदान केदो के पूर्ण जिम्मेदारी के लिए सेक्टर ऑफिसर को लगाया गया है। प्रत्येक दिन उनसे संपर्क स्थापित कर मतदान केदो में किए जाने वाले तैयारी की एवज में क्या-क्या तैयारियां पूर्ण कर ली गई है इसकी जानकारी लेते रहें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी नीमचक बथानी को निर्देश दिया कि अतरी विधानसभा के क्षेत्र में पूरी शांति व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं शांति माहौल में चुनाव संपन्न करने के लिए लगातार पेट्रोलियम एवं फ्लैग मार्च करवाते रहें।

क्षेत्र में जितने भी संवेदनशील मतदान केंद्र हैं उन सभी का भौतिक सत्यापन, आसपास के क्षेत्र का वर्तमान स्थिति का आकलन, सभी संबंधित थाना अध्यक्ष, सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी हर हाल में सुनिश्चित करेंगे। आपको बता दें कि गया जिले का अतरी विधनासभा जहानाबाद संसदीय क्षेत्र में पड़ता है। यह अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+