गयाः देवर के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां फिर पति पहुंचा थाने तो पुलिस ने कहा- ले लो तलाक

गया। बिहार के गया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने देवर के साथ फरार हो गई। पत्नी के फरार होने की सूचना देने के लिए पति थाने पहुंचा लेकिन वहां मौजूद पुलिस के बयान ने उसे झकझोर दिया। थाने की पुलिस ने सलाह देते हुए कहा कि मामला दर्ज कराने से बढ़िया तलाक ले लो। गया के महाकार थाना से जुड़ा यह मामला सप्ताह भर पहले का बताया जा रहा है।

पुलिस ने तलाक लेने की दी थी नसीहत

पुलिस ने तलाक लेने की दी थी नसीहत

वहीं मौजूदा समय में तैनात थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद के मुताबिक वे नए आए हैं और फिलहाल इस मामसे की कोई जानकारी नहीं है। वहीं थाना के उक्त रवैये और पत्नी-बच्चों संबंधी शिकायतों को लेकर पीड़ित पति मंगलवार को अपनी गुहार लगाने एसडीपीओ कार्यालय पहुंचा था। लेकिन एसडीपीओ से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी।

तीनों बच्चों को लेकर फरार हुई पत्नी

तीनों बच्चों को लेकर फरार हुई पत्नी

महाकार थाना के श्याम नगर गांव के रहने वाले पीड़ित राजू प्रसाद ने बताया कि वो अपनी पत्नी संगीत कुमारी और दो बेटी व एक बेटे के साथ पटना में रहकर ठेला चलाने का काम करते थे। इस दौरान पटना फुलवारी शरीफ का उसका ममेरा भाई राजकिशोर कुमार उसके घर पर आता-जाता था। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया

ममेरा भाई निकला दगाबाज

ममेरा भाई निकला दगाबाज

फिर राजकिशोर प्रसाद पीड़ित की पत्नी को भगा ले गया। तीनों बच्चों को भी साथ लेकर फरार हुई है। राजू प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं कराने की सलाह दी। वहीं थानाध्यक्ष महकार जयशंकर प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के मामले की कोई जानकारी नहीं है। संभवत: मेरे योगदान देने के पूर्व का यह मामला है। यदि इस तरह की लिखित शिकायत मिलती है, तो मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

नालंदा में सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

नालंदा में सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

बिहार के नालंदा जिले में अपराधी बेखौफ हैं, जहां दो अलग-अलग वारदातों में एक सरकारी कर्मचारी समेत दो लोगों की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पहली घटना के बारे में मृतक सतेंद्र प्रसाद के बेटे रविरंजन कुमार ने बताया कि उसके पिता चंडी के तुलसीगढ़ हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वो अपने घर से मंदिर जा रहे थे। इस दौरान गांव का ही रहने वाला लल्लू पंडित आया और उन्हें गोली मार कर भाग गया।

किसान की गोली मारकर हत्या

किसान की गोली मारकर हत्या

वहीं दूसरी घटना मानपुर थाना क्षेत्र के धनुकी गांव की है, जहां आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने किसान रघुवीर प्रसाद उर्फ लोहा सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वो और उसके पति जानवर लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गांव के ही रहने वाले रामवृक्ष पासवान का बेटा यमुना पासवान और आधा दर्जन लोगों ने घात लगाकर उन पर अचानक हमला बोल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+