ट्रैक पर काम कर रहे 40 कर्मचारियों ने देखी अचानक आती एक्सप्रेस ट्रेन, सारे कूद गए नदी में
पटना। हाल ही में हुई भयानक रेल दुर्घटनाओं को अब तक लोग भूले नहीं हैं कि आज बिहार के गया में एक इसी तरह का दर्दनाक हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, गया केजी रेलखंड पर के पुल संख्या 286 पर कुछ गैंगमैन मरम्मत कार्य मे लगे थे। मरम्मत के दौरान रेलवे मजदूर द्वारा ट्रैक पर लाल झंडा नहीं लगाया गया था। झंडा नहीं लगने के कारण तेज रफ्तार में उसी ट्रैक पर गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते तब तक ट्रेन काफी नजदीक आ गई थी, जिसके बाद कुछ मजदूर नदी में कूद कर अपनी जान बचाई तो कुछ रेलवे ट्रैक के नीचे ही लेट गए। इस हादसे में एक मजदूर बुरी तरह घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के गया जिला का है, जहां गया रेलखंड की मरम्मत का काम चल रहा था। मरम्मत के दौरान रेलवे मजदूर ट्रैक पर काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन चली आई। ट्रेन को तेज रफ्तार में आते देख ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने ट्रैक के नीचे नदी में कूद कर अपनी जान बचाई तो एक मजदूर कूद ना पाने की वजह से ट्रैक के बीच में ही लेट गया। गनीमत रही कि ट्रैक पर काम कर रहे कई मजदूर ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस घटना में एक मजदूर के घायल होने की बात बताई जा रही है।

ट्रेन जाने के बाद जब इस बात की जानकारी रेलवे के वरीष्ठ अधिकारियों को हुई तो विभाग में हड़कंप मच गया और सभी घटना स्थल पर पहुंच कर घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। वहीं घायल मजदूरों का कहना है कि बिना सूचना के ही गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन जमुआवा पुल पर आ गई, जहां वजीरगंज के जमुआवा पुल पर रेल ट्रैक पर काम किया जा रहा था। ट्रेन को तेज रफ्तार में आते देख हम लोगों ने किसी तरह नदी में कूद कर जान बचाई तो एक मजदूर भागने के क्रम में गिर गया और जिसे वह जख्मी हो गया।












Click it and Unblock the Notifications