Bihar News: देर रात तक DM और SSP ने विसर्जन की संभाली कमान, पहल की जमकर हो रही तारीफ़

Bihar News, Gaya DM: नवरात्र के मौके पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर के 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की प्रतिमा दुख हरणी मंदिर द्वार से पास कराया जाता है। इसी क्रम में गया शहर के उत्तरी क्षेत्र के 5 लाइसेंसी प्रतिमा को नवरात्र के विजयदशमी के दिन रात्रि को दुखहरणी द्वार से पास कराया गया। यह सिलसिला मंगलवार की देर रात तक दो बजे तक चलता रहा।

प्रतिमा दुखरनी द्वार से होते हुए जामा मस्जिद से गुजरती है। इसे लेकर यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बंदोबस्ती की गई थी।
गया ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम और वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ख़ुद देर रात 1 बजे मौके पर मौजूद रहे। दोनों पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से दुखहरणी मंदिर द्वार से प्रतिमा बारी बारी से पास कराया गया।

gaya DM and SSP took charge of immersion till late night, the initiative is being highly praised

जिला के आला अधिकारी के मौजूद रहने से मूर्ति पास कराने को लेकर बारीकी से प्रशासन ने नजर बनाए रखा ताकि सामाजिक सद्भाव और शांति बना रहे। जिला पदाधिकारी की मौजूदगी से उनके अधीनस्थ पदाधिकारी भी उत्साहित दिखे। ऐसे तो दुखहरणी मंदिर द्वार से पास कर जामा मस्जिद के समीप पदाधिकारी मौजूद रहे, लेकिन प्रतिमा पास होने में थोड़ी सी भी विलंब होने पर खुद जिलाधिकारी और एसएसपी अपने स्थान से उठकर आम लोगों के बीच चले जाते। उन्हें समझाते और जल्दी-जल्दी प्रतिमा को आगे बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे।

डीएम नो जो पहल की है समाज के सभी लोग उनकी सराहना कर रहे है। लोगों ने कहा कि नफरत भर रही फिज़ा में गया ज़िला अधिकारी की पहल से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेशी की गई है। जो कि लोगों के लिए एक नज़ीर है। अंतिम प्रतिमा दुखहरणी मंदिर द्वार से पास होने तक जिलाधिकारी और एसएसपी वहां मौजूद रहे। प्रतिमा पास कराते समय डीएम अपने जगह से उठकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों की हौसला अफजाई भी करते रहे।

करीब 4 घंटे की मशक्कत जिला पदाधिकारी के अथक प्रयास के बाद शांतिपूर्ण तरीके से दुखरनी मंदिर द्वार से मां दुर्गा की 5 प्रतिमाएं पास कराई गई। आपको बता दें कि गया शहर के उत्तरी इलाके के दुख हरणी मंदिर, नई गोदाम, तुतबाड़ी, गोल पत्थर और झीलगंज में स्थापित लाइसेंसी प्रतिमा को दुखरनी मंदिर द्वार से पास कराया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+