'गरीबों का बल, राष्ट्रीय जनता दल' RJD के वॉल पेटिंग से चढ़ा सियासी पारा, लगे ये गंभीर आरोप
Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने राजनीतिक पकड़ मज़बूत करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना में RJD ने वॉल पेंटिंग के ज़रिए भाजपा पर निशाना साधा है।
पटना में विभिन्न प्रमुख जगहों पर राजद द्वारा चुनावी प्रचार में कराई गई पेंटिंग को लेकर भाजपा नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। BJP नेताओं का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पटना में कई जगहों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाई गई है।

राजद ने उन पेंटिंग के ऊपर वॉल पेंटिंग करा उसे ख़राब किया है। पटना में गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन और आकाशवाणी केंद्र पर बनी पेंटिंग के ऊपर राजद ने पेंटिंग करवाकर स्मार्ट सिटी के तहत बनी पेंटिंग को बिगाड़ दिया है।
भाजपा नेता सौरव ने कहा कि पटना में गांधी मैदान के पास यूथ हॉस्टलस समेत कई बिल्डिंग्स और गंगा पाथवे पर बनी मधुबनी पेंटिंगस बनी थी। इन पेंटिंग्स के ज़रिए बिहार के इतिहास को दिखाने की कोशिश की गई।
राजद ने चुनावी प्रचार के चक्कर में इन सभी पेंटिंग्स के ऊपर स्लोग्नस वॉल पेंटिंग कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पेंटिंग को खराब कर दिया है। आपको बता दें कि राजद द्वारा वॉल पेंटिंग के ज़रिए अलग-अलग स्लोगन्स के ज़रिए भाजपा पर निशाना साधा गया है।












Click it and Unblock the Notifications