Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वास्थ्य सेवा के इस मामले में बिहार ने छोड़ा सभी राज्यों को पीछे ! अब एक कॉल पर मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के मद्देनज़र यह सुविधा शुरू की गई है। बिहार वासियों ने सरकार के इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है गरीब लोगों को इस सुविधा से काफी लाभ मिलेगा।

Free Ambulance Facility In Bihar, Government Hospital News Update In Hindi

Free Ambulance Facility In Bihar: स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। आए दिन प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यव्स्था की खबर देखने को मिलते रहती है। वहीं अब आपके लिए एक ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर आप भी खुश हो जाएंगे। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद महागठबंधन की सरकार बनी। तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने और इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ज़िम्मेदारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद से ही तेजस्वी यादव प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की क़वायद तेज़ कर चुके हैं। बिहार के सरकारी अस्पतालों का दौरा कर तेजस्वी यादव हालात का जायजा भी लेते रहते हैं।

बिहार बना देश का पहला राज्य जहां मिल रही ये सुविधा

बिहार बना देश का पहला राज्य जहां मिल रही ये सुविधा

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के मद्देनज़र राज्य सरकार ने ऐसी सुविधा की शुरुआत की है, जिससे प्रदेश ने देश के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां एक कॉल पर मुफ्त में एंबुलेंस की सेवा मिलेगी। शहरी क्षेत्र में एम्बुलेंस को कॉल करने पर 35 मिनट में और ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस को कॉल करने पर 20 मिनट में सुविधा मिल जाएगी। गौरतलब है कि बुनियादी एम्बुलेंस के लिए 1 लाख की आबादी पर सुविधा उपलब्ध की जाती है। वहीं 5 लाख की आबादी पर हाइटेक एम्बुलेंस की सुविधा दी जाती है।

1 हज़ार नए एम्बुलेंस खरीदने की मिली मंज़ूरी

1 हज़ार नए एम्बुलेंस खरीदने की मिली मंज़ूरी

बिहार में बुनियादी एम्बुलेंस के लिए 86 हजार की आबादी और हाइटेक एम्बुलेंस के लिए 2.17 लाख की आबादी पर ये सुविधा दी जा रही है। इस तरह बिहार देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले में इस सुविधा को देने वाले प्रदेशों में सबसे ऊपर है। बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां यह सुविधा दी जा रही है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने 1 हज़ार से ज्यादा एम्बुलेंस खरीदने की भी मंज़ूरी दे दी है। कोरोना काल के दौरान प्रदेश में एम्बुलेंस की कमी हो गई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि 700 के क़रीब एम्बुलेंस जर्जर हो गए थे।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Ambulance को रास्ता देने के लिए रोकी Bharat Jodo Yatra | वनइंडिया हिंदी #shorts
    हर प्रखंड में मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की सुविधा

    हर प्रखंड में मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की सुविधा

    प्रदेश में खटारा हो चुके एम्बुलेंस को हटाकर नए एम्बुलेंस की खरीदारी को मंज़ूरी दे दी गई है। आपको बता दें कि सरकार इस बाबत 300 करोड़ रुपये की खर्च करने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 466 बुनियादी जीवन रक्षक एम्बुलेंस और 534 उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस की ज़रूरत बताई गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ज़रूरतों को पूरा करते हुए बिहार देश का पहला प्रदेश बन गया है, जहां हर प्रखंड में मुफ्त एम्बुलेंस सेवा एक कॉल पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: Club Foot Surgery: भागलपुर इलाज करवाने पहुंचा अफ्रीकी मरीज़, दुर्लभ बीमारी का सफलतापूर्वक हुआ इलाज

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+