इस बैंक में होता है दो महीने में पैसा डबल, कोई नहीं मचाता शोर

दुगने से चार गुने होते रुपयों पर भी गरीबों का दुख कम नहीं हो रहा है बल्कि यही रुपए उनकी जिंदगी को नर्क बना रहे हैं...

पटना। आजकल बिहार में 'गुंडा बैंक' का कारोबार बड़े ही धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये 'गुंडा बैंक' क्या है? तो हम आपको बता दें कि गुंडा बैंक एक ऐसा बैंक है जिसमें पैसा 2 महीने में दुगना हो जाता है।

इस बैंक में होता है दो महीने में पैसा डबल, कोई नहीं मचाता शोर

दुगने से चार गुने होते रुपयों पर भी गरीबों का दुख कम नहीं हो रहा है बल्कि यही रुपए उनकी जिंदगी को नर्क बना रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि गुंडों की जिस मनमानी का शोर मचना चाहिए, पुलिस को सूचना देनी जाहिए वो कुछ नहीं होता। इस बैंक में पैसा किसी ग्राहक का नहीं बल्कि इन गुंडों का डबल हो रहा है जो बेहद चालाकी से गरीबों को अपने जाल में फांस रहे हैं और उनकी मेहनत की कमान का रोज बड़ा निवाला खुद ही डकार जा रहे हैं। ऐसे में दुगना क्या पैसा चार गुना भी हो तो कौन शोर मचाने वाला है। गरीब खुद ही फंसा हुआ है तो कहां आवाज उठा पाएंगा।

समझिए कैसे फंसाए जाते हैं गरीब

इस बैंक में होता है दो महीने में पैसा डबल, कोई नहीं मचाता शोर

गुंडा बैंक के द्वारा सताए गए मजदूर जो रास्ते पर फल बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं उसने बताया जाता है कि 2 प्रतिशत प्रतिदिन इंटरेस्ट पर पैसा दिया जाता है। पैसा देने के एवज में सोने-चांदी और घरेलू मूल्यवान सामान गिरवी रखना पड़ता है। छोटे विक्रेताओं की ऐसी मजबूरी होती है कि पैसा लेकर दिनभर कारोबार करते हैं और आमदनी होने पर शाम को सूद की राशि सूदखोरों को लौटाते हैं। ऐसे में दो महीने के अंदर ही रुपया दुगना हो जाता है।

जानिए गुंडा बैंक का पैसा वसूलने का तरीका

रास्ते के फुटपाथ पर धंधा कर रहे दुकानदारों ने सूदखोरों के आतंक से तंग आकर उनका खुलासा किया कि अधिकतर गरीब तबके के लोग ब्याज पर पैसा उठाकर अपना कारोबार करते हैं। लेकिन ब्याज अदायगी में देरी पर सरेआम पिटाई कर दी जाती है। इनका रसूख ऐसा है कि इनके खिलाफ थाना भी कार्रवाई नहीं करती।

स्टांप पेपर पर दस्तखत और एडवांस चेक से किया जाता है ब्लैकमेल

सूदखोरों के द्वारा पैसा लेने वालों से स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर के साथ-साथ एडवांस चेक भी लिया जाता है। रुपए लौटाने के बाद भी पहले दिए गए चेक और स्टांप पेपर नहीं लौटाए जाते और उस पर उल्टी-सीधी रकम भरकर केस करने का भी काम किया जाता है।

जानिए क्या कह रहे हैं एसपी?

इस मामले में जब पटना के एसएसपी मनु महाराज से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शहर में सूदखोरों द्वारा गुंडा बैंक चलाने की सूचना पिछले कई दिनों से मिल रही है। इसके खिलाफ पुलिस की एक टीम को तैयार किया गया है और इन पर कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही जनता से ये अपील की गई है कि गुंडा बैंक के झांसे में न आएं और इसी तरह से पीड़ित लोग गोपनीय तरीके से पुलिस से संपर्क करें। मामले की छानबीन करने के बाद दोषी पाए जाने वाले सूदखोरों को बख्सा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+