चार साल के मासूम ने कहानी सुनाकर बताया क्यों ड्राइवर अंकल संग भागी है मां
मासूम बच्चे की जुबान से अपनी मां की अश्लीलता की कहानी सुनने के बाद पुलिस भी चौंक गई और दोनों की तलाश में छापेमारी करना शुरू कर दिया गया है।
पटना। राजधानी पटना में एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है जहां एक आलीशान मकान, दौलतमंद पति और मासूम बच्चे को छोड़ महिला ने ड्राइवर का हाथ थामा और हमेशा साथ रहने के लिए ड्राइवर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसके पति के मोबाइल पर एटीएम से पैसे निकालने के मैसेज मिले। फिर उसने अपनी पत्नी को फोन लगाना शुरू किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। इससे घबराकर वो घर पहुंचा तो पत्नी वहां नहीं थी फिर उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसके पति को पत्नी की बेवफाई की बात पता चली।

Recommended Video

वहीं बच्चे को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने लड़खड़ाती जुबान से अपनी मां की अश्लीलता की कहानी बताते हुए कहा कि अक्सर रात को ड्राइवर अंकल के साथ बंद कमरे में गंदा खेल खेला करती थी। जिसके बाद पति और मासूम बच्चा दोनों थाने पहुंचे और पति ने पत्नी और उसके ड्राइवर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मासूम बच्चे की जुबान से अपनी मां की अश्लीलता की कहानी सुनने के बाद पुलिस भी चौंक गई और दोनों की तलाश में छापेमारी करना शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी पटना का है जहां शेरघाटी थाना क्षेत्र की रहने वाली तबस्सुम अपने ऑटो ड्राइवर प्रेमी परवेज के साथ फरार हो गई। घर से भागने के दौरान उसने जेवरात और पैसे भी साथ ले लिए। इस बात की जानकारी तब हुई जब उसका पति जो सरकारी स्कूल में शिक्षक था उसके मोबाइल पर एटीएम से पैसे निकालने के मैसेज मिले। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कहीं तबस्सुम का पता नहीं चला तो उसके चार साल के बेटे ने मां की प्रेम कहानी का खुलासा करते हुए कहा कि रोजाना मुझे स्कूल छोड़ने के लिए मां परवेज अंकल के ऑटो से जाती थी और देर तक उनके साथ रहती थी। कई बार परवेज अंकल रात को हमारे घर ही रुक जाते थे और बंद कमरे में दोनों गंदा खेल खेला करते थे।
मासूम के मुताबिक चॉकलेट और पार्क घुमाने की लालच देते हुए मां और अंकल किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं देने की बात कहते थे। बच्चे की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद शिक्षक पति को अपनी पत्नी के करैक्टर पर जो शक था वो हकीकत में बदल गया। फिर पत्नी का पता लगाने और प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दोनों थाने पहुंचे जहां बच्चे के बयान पर मामला दर्ज करवाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए शेरघाटी थाना अध्यक्ष ने बताया कि उर्दू संगीत के शिक्षक की पत्नी तबस्सुम के अपने ड्राइवर प्रेमी के साथ फरार हो जाने के मामले में बच्चे के बयान पर मामला दर्ज किया गया है और दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मामले की जांच-पड़ताल के दौरान आस-पास के लोगों से ये जानकारी मिली है कि पिछले कई महीनों से इन दोनों के बीच प्रेम का खेल खेला जा रहा था।

कई बार तबस्सुम और उसके पति के बीच इसको लेकर विवाद भी हुआ। इसी की वजह से वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि जब उसके पति और बच्चे दोनों स्कूल चले जाते थे तो प्रेमी परवेज उससे मिलने के लिए उसके घर आता था और घंटों दोनों साथ में रहते थे। ड्राइवर परवेज और तबस्सुम दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे और बहाने बना-बनाकर दोनों रोजाना एक दूसरे से मिलते भी थे। कई बार आस-पड़ोस के लोगों ने इसका विरोध किया था।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications