Bihar Covid-19: बिहार में कोविड पॉजिटिव मिले 4 विदेशी यात्री, चारों को किया आइसोलेट
बिहार के गया एयरपोर्ट पर चार विदेशी यात्री पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3 म्यांमार से और 1 बैंकॉक से हैं, जिनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया।

Bihar covid-19 News: चीन में एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मरीजों के बाद भारत भी सतर्क हो गया है। चीन, जापान और अमेरिका में बढ़ते नए वैरिएंट के मामलों के बाद देश में विदेशी यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग हो रही है। ऐसे में बिहार में 4 विदेशी कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा यूपी के आगरा में चीन से लौटा एक युवक और दिल्ली में म्यांमार से लौटे चार लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
गया एयरपोर्ट पर मिले 4 विदेशी संक्रमित
बिहार के गया में 4 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। गया के सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि गया हवाई अड्डे पर चार विदेशी 3 म्यांमार से और 1 बैंकॉक से आए यात्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वे स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
Bihar | Four foreigners -3 from Myanmar & 1 from Bangkok-have tested positive for COVID-19 at Gaya airport. They are asymptomatic and have been placed under isolation: Ranjan Kumar Singh, Civil Surgeon, Gaya pic.twitter.com/nwOSl35sSX
— ANI (@ANI) December 26, 2022
कोलकाता में मिले दो संक्रमित
इधर, कोलकाता एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक हवाईअड्डे पर 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सकारात्मक यात्रियों में से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था, जबकि दूसरा मलेशिया के कुआलालंपुर से आया था। दोनों नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए।
सरकार ने दिए एयरपोर्ट पर टेस्टिंग के आदेश
आपको बता दें कि चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सरकार ने एयरपोर्ट पर रैंडम सैंपलिंग के आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत देश के इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर विदेशी यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है। कोरोना की रोकथाम के लिए हर फ्लाइट में से 2 फीसद लोगों का टेस्ट किया जाएगा।
वहीं कोरोना के मद्देनजर लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की जा रही है। साथ ही बूस्टर डोड लगवाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। देश के राज्यों में अब फिर से लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications