बिहार: सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, एक घायल

सीवान। बिहार के सिवान में शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। मृतक मज़ार से घर वापस जा रहे थे तभी गोपालगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। सभी मृतक गोपालगंज के रहने वाले हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना सिवान के कचहरी स्टेशन समीप दाहा नदी पर बने पुल पर घटी है।

train

सभी मृतक गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हसना गांव के रहने वाले थे। घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। जब सभी मृतक पटरियां पर कर रहे थे तभी पीछे से आ रही ट्रेन ने सभी को रौंद दिया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और जीआरपी की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच गई है। सभी शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+