Bihar News: पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर, मोकामा गोलीकांड के हैं आरोपी
Bihar News: बिहार के मोकामा गोलीकांड में नामी बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस सुबह से ही तैयारी कर रही थी, और कई थानों की पुलिस फोर्स अनंत सिंह के गांव की ओर भेजी गई थी। हालांकि, सबको चौंकाते हुए अनंत सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
इस गोलीकांड में पटना पुलिस ने अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके अलावा, उन पर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार और सरकारी काम में रुकावट डालने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने नीतीश सरकार पर कई सवाल उठाए हैं।

मुंशी के साथ मारपीट, गोलीबारी करने का आरोप
गौरतलब है कि अनंत सिंह से पहले, मोकामा गोलीकांड के आरोपी सोनू सिंह ने भी पुलिस के दबाव में आकर पंचमहला थाने में सरेंडर कर दिया था। सोनू पर मुंशी के साथ मारपीट, घर में ताला लगाकर हिंसा करने और गोलीबारी करने का आरोप है। पुलिस ने सोनू से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पटना पुलिस ने अनंत सिंह के एक और समर्थक रोशन सिंह को भी गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पंचमहला थाने के नौरंगा गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस घटना के समय अनंत सिंह घटनास्थल के पास ही मौजूद थे। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत कैंप शुरू कर दिया। मौके से पिस्टल और कट्टा बरामद किए गए हैं। इस मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें 37 साल छोटी लड़की से शादी, सेल्फी से पहचान उजागर, ससुर मानते हैं भगवान, नक्सली चलपति की दिलचस्प कहानी
अनंत सिंह का घटना को लेकर क्या कहना है,जानिए
घटना के बाद अनंत सिंह ने बताया कि बुधवार को 10-15 लोग उनके पास न्याय की गुहार लेकर आए थे। इन लोगों ने आरोप लगाया कि सोनू और मोनू ने उनके घर पर ताला लगा दिया है और उनसे 10 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। इसके बाद अनंत सिंह ने इन लोगों को थाने जाकर डीएसपी से मिलने की सलाह दी।
बाद में, जब शिकायत का समाधान नहीं हुआ, तो अनंत सिंह खुद इन लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और ताला खुलवाया। लेकिन सोनू और मोनू ने उन्हें देखते ही फायरिंग कर दी, जिससे अनंत सिंह के एक साथी को गोली लग गई। इसके बाद उनके समर्थकों ने भी हवाई फायरिंग की और सोनू-मोनू फरार हो गए।
यह भी पढ़ें 'तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये', लाल चुनरी ओढ़कर फारूक अब्दुल्ला ने गाया भजन, देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications