भाजपा में शामिल हुए जेडीयू के पूर्व नेता Ajay Alok, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिलाई सदस्यता

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक का नया ठिकाना अब बीजेपी हो गया है। अजय आलोक ने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी की सदस्यता ली।

Ajay Alok News

Ajay Alok News: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व प्रवक्ता रहे अजय आलोक आज यानी शुक्रवार 28 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। अजय आलोक को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अजय आलोक शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में की सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। अजय आलोक को पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 11:30 बजे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।

ऐसा बताया जा रहा है कि JDU से निलंबन के करीब 10 महीने बाद आज 28 अप्रैल को अजय आलोक ने बीजेपी की सदस्याता ली है। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद अजय आलोक ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा,

Recommended Video

    Ajay Alok ने BJP की सदस्यता ग्रहण की, Anand Mohan के सवाल पर Nitish Kumar को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा में आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार में ही आया हूं, जिसके मुखिया मोदी जी हैं। अगर मेरा एक प्रतिशत योगदान भी मोदी विज़न में हो सका तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।

    अजय आलोक ने कहा कि नीतीश कुमार को बहुत लोग पलटीमार कहते हैं जो बिल्कुल सही है। उन्होंने ही 87 साल बाद जेल मैन्युअल में संशोधन किया था और यह क्लॉज डाला था कि अगर सरकारी सेवक की हत्या होगी तो उसे कभी रिहा नहीं किया जाएगा...अब आनंद मोहन और बाकी कैदियों को उन्हें रिहा करना था इसलिए उन्होंने संशोधन किया।

    देखें वीडियो...

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय आलोक टीवी डिबेट्स हों या सोशल मीडिया, जेडीयू की लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी करते नजर आते थे। इसके चलते अजय को जदयू से बाहर का रास्ता दिखाया था।

    अजय की गिनती जेडीयू से निष्कासित नेता आरसीपी सिंह के करीबियों में होगी थी। जो बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। तो वहीं, अब जदयू से निकालने के बाद अजय आलोक ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

    खबर के मुताबिक, जब अजय आलोक के बोलने पर रोक लगी तो वह काफी समय तक मीडिया में जेडीयू का पक्ष रखते नजर नहीं आए। लेकिन, सोशल मीजिया पर उनके तेवर कम नहीं हुए। अजय आलोक ट्विटर पर लगातार सक्रिय और मुखर रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+