Bihar Politics: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, लगाई सवालों की झड़ी
Bihar Political News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी लगातार तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने 2020 के जनादेश का अपहरण कर 17 महीने राज करने वाले लोग अगर झांकी दिखाना ही चाहते हैं उनकी सरकार में हुए अपराधों की झांकी दिखाएं।
महागठबंधन की सरकार में कितनी बार बालू-शराब माफिया ने पुलिस पर हमले किये, कितने दरोगा और सिपाही ट्रैक्टर से कुचल कर मौत के घाट उतारे गए। खनन विभाग के अधिकारियों को कब-कब दौड़ा कर पीटा गया ?

तेजस्वी यादव बतायें कि हाल में कार्यपालक अधिकारी को पीट कर अधमरा करने वाले किसके किसके रिश्तेदार हैं? वह लोग क्या जनता को झूठी और एकतरफा झांकी दिखाएंगे ? वैसे, जनता राजद की पूरी फिल्म उनके माता-पिता के राज में देख ही चुकी है।
झांकी दिखाने वाले अपने पिछले कार्यकाल के माल-मिट्टी घोटाले का फ्लैश बैक और रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लेने का ट्रेलर भी दिखाए। नौकरी के बदले जमीन मामले में विशेष न्यायालय के संज्ञान लेने और राबड़ी देवी, मीसा यादव सहित 9 आरोपियों को कोर्ट मेंनौ फरवरी को हाज़िर होना है। इसकी सच्चाई तेजस्वी यादव बताएं।
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के आरोप पत्र में न्यायालय के पास ठोस सबूत रखे गए हैं। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को इसलिए 17 महीनों में लोगों को नौकरी देने और विकासगाथा की फर्जी झांकी दिखाने के बजाय प्रदेश के सीने पर खून से लथपथ माफियागाथा लिखने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।
बिहार की जनता को लालू परिवार बताए कि अमित कात्याल कौन है, रेलवे में नौकरी पाने वालों की कीमती जमीन जिसकी कंपनी ने मिट्टी के मोल खरीदी? तेजस्वी यादव बताएं कि इतनी कम उम्र में बिना कोई नौकरी-व्यवसाय किए, वह 150 करोड़ के मकान (डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, दिल्ली) के मालिक कैसे बने?
हृदयानंद चौधरी कौन हैं, रेलवे के ग्रुप-डी की नौकरी पाने के बदले जिन्होंने अपनी कीमती ज़मीन राबड़ी देवी और हेमा यादव को तोहफ़े में दी। सुशील मोदी ने कहा कि अमित कात्याल (एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक) की गिरफ्तारी के बाद कानून का शिकंजा लालू परिवार पर कसता जा रहा है। लोगों का ध्यान भटकाने झांकी और नौटंकी दिखा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications