गोपालगंजः पूर्व विधायक के निधन के बाद शव के पास ही पत्नी ने भी तोड़ दिया दम
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां मंगलवार को 85 वर्षीय पूर्व कांग्रेस विधायक के निधन के दो घंटे बाद उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया। यह घटना जिले के मोहम्मदपुर के महरानी पनडूही टोला का है। बैकुंठपुर के महारानी पनडूही टोला में नवासे पर रहे रहे पूर्व विधायक राज नंदन राय का सोमवार की शाम को निधन हो गया। उनके निधन से उनकी पत्नी को ऐसा आघात पहुंचा कि उन्हों ने भी दम तोड़ दिया।

सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा विधानसभा से विधायक रह चुके राज नंदन राय मोहम्मदपुर थाना के पनडूही टोली स्थित अपने ससुराल में काफी लंबे समय से रह रहे थे। सोमवार की शाम को उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद जब परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे तभी उनका देहांत हो गया। पति की मौत से आहत पत्नी श्रद्धा देवी शव के पास ही बिलख रही थीं कि उन्होंने भी वहीं दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि साल 1969 में कांग्रेस के टिकट पर चुनावर लड़कर राज नंदन राय विधायक बने थे। वो अपनी पत्नी को बहुत मानते थे और दोनों लोग कहीं भी जाते थे तो एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे। गांव वालों की मौजूदगी में मंगलवार की सुबह एक ही चिता पर पति-पत्नी की अंत्योष्टि की गई। मोहम्मदपुर के डुमरिया स्थित पवित्र नारायणी नदी के महारानी घाट पर दंपति की चिता को मुखाग्नि दी गई।












Click it and Unblock the Notifications