बिहार विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा के साथ रैलियां करेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती
पटना। बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रालोसपा और बसपा ने चुनावी रणनीति पर साझा मंथन किया। इस दौरान चुनावी रैलियों को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि बिहार में भभुआ, बक्सर, बेतिया और मोतिहारी में बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा साझा रैली करेंगे। हालांकि अभी इन रैलियों की तारीख तय नहीं हुई है। वहीं सांसद असदुद्दीन ओवैसी के साथ भी रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सीमांचल क्षेत्र में मंच साझा करेंगे। उसकी भी रूपरेखा तय की जा रही है।

बुधवार को रालोसपा और बसपा की साझा बैठक में सभी 243 विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार बीते 30 साल में बदहाल हो गया। इस बार बदलाव होगा और राज्य में पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई का बेहतर इंतजाम होगा।
Recommended Video
वहीं बसपा के राज्य कोऑर्डिनेटर रामजी सिंह गौतम ने कहा कि हमारा गठबंधन इस बार बिहार में बदलाव के लिए चुनाव मैदान में है। राज्य की जनता इस बार मुख्यमंत्री के रूप में उपेंद्र कुशवाहा को देखना चाहती है। कहा कि गठबंधन की जल्द साझा बैठक होगी।
वहीं भाजपा नेताओं का चुनावी कार्यक्रम तेज हो गया है। पार्टी के चार हेलिकॉप्टर से बिहार भाजपा के आला नेताओं का चुनावी दौरा शुरू हो गया है। साथ ही नेताओं के नामांकन में भी पार्टी के बड़े नेताओं के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications