Chhapra Food Poisoning: भोज में खाने के बाद मचा हडकंप, 50 से अधिक लोगों को फूड पॉइजनिंग
छपरा में फूड पॉइजनिंग की शिकायत पर पीएचसी पानापुर से मेडिकल टीम प्रभावित गांव में पहुंची। मामले की जांच स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

बिहार के छपरा में मंगलवार एक भोज में उस वक्त हड़कंप मच गया गया जब करीब 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। ये स्थिति खाना खाने के बाद हुई। कुछ लोगों में पहले पेट-दर्द और उल्टी की शिकायत सामने आई। जिसके बाद देखते ही देखते पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी। स्थित गंभीर होते देख इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई।
मामला छपरा के तरैया, पानापुर और मसरक इलाके का है। कई एंबुलेंस एक साथ मंगाई गईं। कुछ का इलाज पानापुर पीएचसी एवं रेफरल अस्पताल में चल रहा है। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित ओमप्रकाश सिंह की पुत्री सोनाली कुमारी, सतीश सिंह की पुत्री रितिका कुमारी, रीता देवी एवं रणधीर सिंह को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले जांच में पुलिस जुट गई है। खाने के सैम्पल लिए जा रहे हैं। भोज में रोटी, चावल और दाल परोसी गई थी। पूछताछ में मरीजों ने बताया कि खाने के कुछ देर बाद उन्हें अचानक पेट में दर्द होने लगा। शुरूआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले में आयोजकों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications