Gaya News: बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों में घुसा पानी, हालात का जायज़ा लेने पहुंची टीम

Flood In Gaya Bihar News: बिहार में मौसम का मिजाज बदलते ही प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई जिले जिले के गांव में बारिश का पानी घुसने की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। मौसम विभाग द्वारा भी बिहार के कुछ जिले और सीमावर्ती राज्य झारखंड में भी बारिश की चेतावनी दी गई है। गया समेत प्रदेश के कई ज़िलों में अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के कई ज़िलों में पिछले 24 से 48 घंटे से लगातार विभिन्न जगहों पर बारिश भी हो रही है। इस वजह से नदियों का जलस्तर में भी थोड़ी वृद्धि हुई है। इसी क्रम में बोधगया के बसारी पंचायत में मुहाने नदी से आने वाले पानी का जलस्तर बढ़ गया है।

Flood like situation due to rain water entered many villages team comes to check situation in gaya

जलस्तर बढ़ने की वजह से बतसपुर गांव में पानी घुसने की खबर सामने आ रही है। मामले पर संज्ञान लेते हुए गया जिलापदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अपर समाहर्ता आपदा, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोधगया, अंचलाधिकारी बोधगया और कृषि विभाग की टीम को संबंधित गांव में भेजा गया है।

इसके साथ ही हालात का जायज़ा लेने का निर्देश भी दिया है। वहीं कृषि से संबंधित हुए नुकसान का आकलन करने का भी निर्देश दिया गया है। डीएम गया ने अपर समाहर्ता आपदा को निर्देश दिया कि गांव के पीड़ित लोगों को रात में ठहरने एवं खान की पूरी व्यवस्था करवायें।

इसके अलावा जनरेटर सहित रोशनी की पूरी व्यवस्था करवायें। पंचायत सचिव को प्राथमिक विद्यालय में कैंप करने का निर्देश देते हुए बारिश से पीड़ित लोगों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। बोधगया के लोगों ने डीएम के इस पहल की काफी सराहना की है। वहीं कहा कि हमारे ज़िला पदाधिकारी हमेशा ही ज़िलेवासियों की मदद के लिए सराहनीय पहल करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+