Bihar Flood Alert: जहानाबाद में उदेरा स्थान बराज के गेट खोलने की वजह से बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट जारी

Flood Alert In Bihar: बिहार में बदले मौसम के मिजाज की वजह प्रदेश के कई ज़िले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गया, बक्सर के बाद अब जहानाबाद से बाढ़ संबंधित ख़बर आ रही है। इस बाबत जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड है। जहानाबाद के कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, उदेरा स्थान द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

उदेरा स्थान द्वारा जारी किए गए सूचना के मुताबिक फल्गु नदी के कैचमेंट एरिया में जल स्तर बढ़ने की संभावना है। भारी वर्षा की वजह से जहानाबाद जिले में बहने वाले फल्गु नदी में भारी मात्रा में पानी प्रवाहित होने की वजह से उदेरा स्थान बराज के गेट खोल दिया गया, जिस कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की संभावना है।

Flood like situation due to opening of gates of Udera Sthan Barrage in Jehanabad Flood Alert Bihar

कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमण्डल, जहानाबाद द्वारा बताया गया कि मोर वीयर के सभी गेट एवं फौलिंग शटर खोल दिया गया है। इस वजह से जहानाबाद जिला से बहने वाली दरधा नदी एवं यमुना नदी के संगम स्थान पर पानी बढ़ने की प्रबल संभावना है।

जहानाबाद जिला के नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत ठाकुरवाड़ी, जाफरगंज एवं अन्य नदियों के तट पर स्थित मुहल्ला/बसावट में इस सूचना से संबंधित आवश्यक चेतावनी जारी की गई है। इस हालात से निबटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व में भी निर्देश जारी किए गया है।

इस बाबत सभी अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद एवं नगर पंचायत, घोषी, काको एवं मखदुमपुर, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, जिला जहानाबाद को निर्देशित किया गया है।

सभी सबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नदी के किनारे रह रहे बसावट/लोगों के लिए उच्चतम स्तर का चेतावनी जारी करें। साथ ही लोगों को पूर्व से चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+