मोकामा: दाह संस्कार से लौटते समय हुए हादसे में 5 की मौत
पटना। होली की देर शाम हुए हादसे में बिहार के मोकामा क्षेत्र के एक गांव के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना टाल इलाके का है जहां शुक्रवार की देर शाम अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। नजदीकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई।

मोकामा बाढ़ इलाके की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी पटना के मोकामा बाढ़ इलाके का है जहां शेखपुरा जिला के फरडीहा गांव से कुछ लोग एक महिला का दाह संस्कार करने आए थे। दाह संस्कार के बाद लौटने के दौरान भदौर थाना के लालपुरा गांव के पास बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।

मरने वाले सभी शेखपुरा के डीहा गांव के निवासी
घायलों में बेलछी निवासी मंटु शर्मा, गणेश शर्मा, मक्केश्वर मिस्त्री, कालीचरण मिस्त्री सहित अन्य शामिल हैं। वहीं मरने वालों के नाम सुरेंदर मिस्त्री, जवाहर साहू, छोटे मिस्त्री और जनार्दन मिस्त्री हैं। एक मृतक का नाम फिलहाल पता नहीं चल सकता हैं। बस में सवार सभी लोग शेखपुरा के अरियारी के डीहा गांव के रहने वाले थे।

हादसे की वजह, नशे में था ड्राइवर
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए सभी को इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बारे में पूछताछ के बाद ऐसा पता चला कि बस चलाने वाला ड्राइवर शराब के नशे में था जिस कारण यह घटना घटी।












Click it and Unblock the Notifications