पटना में निगम पार्षद के पति पर अपराधियों ने दिनदहाड़े चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप
Criminals shot corporator's husband: पटना में सोमवार को अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां दीघा था क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों निगम पार्षद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। पटना के कुर्जी मोड़ पर सोमवार की सुबह हमलहवरों ने निगग पार्षद पति मुखिया पर गोली मारी जिसके बाद उनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार मुखिया भाजपा कार्यकर्ता भी हैं और पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई (सोमवार) की जब पटना पार्षद के पति मुखिया कुर्जी मोड़ में स्थित कार्यालयय में थ तभी वहां पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
बताया या रहा है कि उन पर पांच राउंड गोलियां चलाई जिसमें से दो गोली मुखिया को लगी हौ। अपराधियों ने पांच राउंड में तबाड़तोड़ गोलियां चलाई। पार्षद के पति को गोली लगते ही उन्हें कुर्जी हॉस्टिपटल ले जाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है। पार्षद के पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पटना में दिनदहाड़े हुई इस घटन के बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया हैं। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी हैं।
जब ये घटना हुई तब निगम पार्षद के पास एक युवक मौजूद था।
जिसने बताया बाइक पर चार लोग आए थे जिन्होंने कई राउंउ मुखिया पर गोली चलाई और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
गोली लगने के बाद निगग पार्षद के पति को कुर्जी होली हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उन्हें प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद पार्षद के पति के समर्थकों ने क्षेत्र की पुलिस की कार्यशैली पर गुस्सा दिलाया है। पटना में बेलमाम होते अपराधियों पर पुलिस काबू नहीं कर पा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस घटना की जांच करने के अलावा वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके। मुखिया बीजेपी कार्यकर्ता भी बताए जा रहे हैं उन्हें जहां गोली मारी गई उस घटनास्थल पर अभी भी खोखे गिरे पड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications