नीतीश के सभा में पहुंचने से पहले बेगूसराय में जमकर बवाल, फायरिंग
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा बेगूसराय जिले में होने वाली थी लेकिन उनके पहुंचने से पहले सभा में बवाल हो गया। इस बवाल में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति संभालने में पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। वहीं घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, अपने समीक्षा यात्रा के दौरान आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचने वाले थे। इसी को लेकर परिचालन दुरुस्त रखने के बहाने पुलिसकर्मियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव करने लगे तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी में अपने समीक्षा यात्रा के दौरान जाने वाले थे और कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे। तभी उनके आने से पहले उनकी सुरक्षा में तैनात जवान सड़क पर परिचालन दुरुस्त करने को लेकर लोगों से बहस करने लगे। इसी बात को लेकर पुलिस वालों हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया जिसे देखने के बाद वहां उपस्थित ग्रामीण गए और पुलिस पर पथराव करने लगे।
इस हंगामे और बवाल में चार लोगों के घायल होने की सूचना है, वही दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम है। वहीं इस हंगामे की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं और आक्रोशित लोगों को समझाने का काम कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications