भोजपुरी एक्‍टर छैला बिहारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, अब पुलिस कर रही छापेमारी

पटना। बिहार के खगडि़या जिले के गोगरी थानाक्षेत्र स्थित पौड़ा में मशहूर भोजपुरी एक्‍टर छैला बिहारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है। छैला बिहारी के परिवारवालों ने बताया कि पिछले दिनों पौड़ा पंचायत में मनरेगा घोटाले का खुलासा हुआ। इलाके में ऐसी खबर फैली कि घोटाले का खुलासा छैला बिहारी के परिवारवालों ने किया है। आरोप है कि छैला बिहारी के परिवार को खौफजदा करने के लिए स्थानीय मुखिया ने अपने लोगों से फायरिंग से कराई है।

 firing at bohjpuri folk singer chhaila bihari residence in bihar

छैला बिहारी के भतीजे शुभम कुमार का आरोप है कि उनके घर पर सिर्फ फायरिंग ही नहीं हुई बल्कि बंदूक के बल पर लूटपाट भी की गई। हालांकि, लूटापाट की वारदात की पुष्टि अभी तक पुलिस ने नहीं की है। शुभम ने यह भी बताया कि जिस वक्‍त फायरिंग हुई, उस समय छैला बिहारी घर पर मौजूद नहीं थे। शुभम ने बताया कि बदमाशों ने उनके घर पर कई राउंड फायरिंग की।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्‍थल से कारतूस के कई खोखे और मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि वह तथ्‍यों के आधार पर जांच कर रही है, हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी कर रही है।

छैला बिहारी का परिवार पहले भी अपराधियों के निशाने पर रहा है। छैला बिहारी के भाई का इसी साल जनवरी में अपहरण कर लिया गया था। उनके भाई का नाम अनिल सिंह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+