बिहार: चलती हुई कार शार्ट सर्किट से बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे लोग
सासाराम। बिहार के सासाराम में एक कार में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे कार जलकर नष्ट हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, कार सवार ओझवलिया निवासी मनीष कुमार सासाराम जा रहे थे, तभी कार में शार्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। बता दें कि चालक की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोग उतरने में कामयाब रहे।
हादसा शिवसागर के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुआ है। इस घटना की वजह से राजमार्ग पर कुछ देर तक आवाजाही बाधित रही। हालांकि आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।












Click it and Unblock the Notifications