पटना से मुंबई जा रही होली स्पेशल ट्रेन में आग से हड़कंप, एसी कोच से कूदकर लोगों ने बचाई जान
Train Coach Fire: बिहार की राजधानी पटना से मुंबई जा रही ट्रेन के कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। 01410 दानापुर-लोकमान्य तिलक होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सोमवार रात भयानक आग लग गई। जिसके बाद पूरा कोच धूं-धूं कर जल उठा।
रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 26 मार्च को आरा जंक्शन से थोड़ी दूरी पर कारीसाथ स्टेशन के पास मुंबई एलटीटी स्पेशल फेयर एसएफ होली स्पेशल के एक कोच में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना भोजपुर जिले के बिहिया और कारीसाथ स्टेशनों के बीच हुई। इस हादसे के बाद अप और डाउन दोनों तरफ में ट्रेनों का संचालन करीब 5 घंटे तक पूरी तरह बंद कर दिया गया। आग लगने की वजह से कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया।
धूं-धूं कर जला AC कोच
हादसे के सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन का कोच आग की बड़ी लपेटों से घिरा हुआ है। लोग पटरियों के किनारे खड़े हैं और पूरा कोट आग की आगोश मे है।
ऐसे हुआ हादसा, बड़ा हादसा टला
जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे अचानक शार्ट सर्किट से हादसा हुआ और कुछ ही देर में ट्रेन की एसी बोगी में आग लग गई। हालांकि होली का त्योहार होने के चलते ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम थी, जिससे तुरंत लोगों ने कोच को छोड़ दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रास्ते में अचानक लगी आग
बता दें कि ट्रेन अपने तय से पांच घंटे लेट चल रही थी। दानापुर से होली स्पेशल ट्रेन सोमवार रात 11 बजकर 6 मिनट पर चली, जो कि आरा से यह 11 बजकर 58 मिनट पर रवाना हुई। इसके बाद रास्ते में ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications