सलमान खान समेत 76 लोगों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में केस दर्ज
मुजफ्फरपुर। सलमान खान के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में केस दर्ज किया गया है। सलमान खान पर उनकी फिल्म लवरात्रि के जरिए सामाजिक-धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सलमान खान समेत 76 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

इस केस में सलमान खान समेत फिल्म के लीड हीरो व इनके जीजा आयुष शर्मा, वरीना हुसैन, अंशुमान झा, राम कपूर समेत 76 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। यह केस मुजफ्फरपुर की सीजेएम अदालत में दाखिल किया गया है।
बता दें इससे पहले भी फिल्म के नाम को लेकर काफी हंगामा किया जा चुका है। 'लवरात्रि' को लेकर वीएचपी ने कहा था कि फिल्म से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं, इसलिए इसकी स्क्रीनिंग नहीं होने दी जाएगी।
गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक जोड़े की लव स्टोरी दिखाई है, जिनका प्यार नवरात्रि के दौरान परवान चढ़ता है। फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन लीड रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications