लॉकडाउन में प्यार-शादी और धोखा देकर फंस गए ट्रेनी दारोगा, अब महिला सिपाही ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
लॉकडाउन में प्यार-शादी और धोखा देकर फंस गए ट्रेनी दारोगा, अब महिला सिपाही ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
अरवल, 07 मई: खबर बिहार के अरवल जिले से है। यहां एक महिला सिपाही ने ट्रेनी दारोगा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। महिला सिपाही ने आरोप लगाए है कि ट्रेनी दारोगा ने उसे अपनी मोहब्बत के जाल फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं, जहानाबाद के एक मंदिर में उसके साथ शादी भी रचाई। लेकिन, प्यार में ट्विस्ट उस समय आया जब दारोगा जी समाज के सामने इस रिश्ते को स्वीकार करने में कतराने लगे।

यह पूरा मामला अरवल जिले के वंशी थाने से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अब ये ट्रेनी दारोगा जी और महिला सिपाही दोनों ही तबादले के बाद दूसरे जिलों में जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेनी दारोगा अमरनाथ उर्फ राकेश कुमार की ड्यूटी लॉकडाउन के दौरान वंशी पुलिस स्टेशन में लगी थी। पीड़ित महिला सिपाही थाने में पहले से ही ड्यूटी दे रही थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों पास आए और जल्द ही तन-मन से एक दूजे के हो गए। प्रेमिका (महिला सिपाही) का भरोसा जीतने के लिए उन्होंने मंदिर में शादी भी कर ली।
लेकिन 2022 में लाकडाउन खत्म हुआ तो दोनों के बीच का प्यार भी खत्म हो गया। दरअसल, दारोगी जी के परिजनों ने उनकी शादी कहीं और तय कर दी। जब इस बात की जानकारी महिला सिपाही को हुई तो उसने पहले अपने पति अमरनाथ उर्फ राकेश कुमार से बात की। लेकिन वब अपने इस रिश्ते को समाज के सामने स्वीकार करने से कतराने लगे। तो महिला सिपाही को अपने साथ हुए धोखे की जानकारी हुई। इसी बीच दारोगा का पुन: रोहतास जिला तबादला हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती ही चली गईं।
प्यार में धोखा खाई महिला सिपाही ने अरवल जिला आई और महिला थाने में शुक्रवार को प्रशिक्षु दारोगा समेत उसके परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज करा दिया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दारोगा ने महिला सिपाही के साथ जहानाबाद के मंदिर में शादी रचाई थी। महिला सिपाही ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अमरनाथ ने उनका कई बार यौन शोषण किया है। लेकिन शादी की बात पर अब वो 25 लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग कर रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
फिलहाल महिला थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कलमबंद करवाया है। दारोगा के धोखा देने की कहानी पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है। इधर, मामला सामने आने के बाद अरवल एसपी ने भी जांच का आदेश दे दिया है। फिलहाल अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में बिहार पुलिस क्या कार्रवाई करती है।












Click it and Unblock the Notifications