पटनाः पत्नी लड़ाई कर चली गई मायके तो पिता ने मासूम बेटी को पटक-पटक कर मार डाला

पटना। बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके के लोहानीपुर स्थित भूषण गली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी बाप ने अपनी मासूम बेटी को पटक-पटक कर मार डाला। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कदमकुआं थाना इलाके के लोहानीपुर स्थित भूषण गली में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

father did murder of daughter after dispute with wife

इस दौरान गुस्से में धर्मेंद्र ने अपनी ढाई साल की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के दौरान बच्ची की मां घर में मौजूद नहीं थी। पुलिस ने आरोपित पिता धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। थानेदार निशिकांत निशि के मुताबिक आरोपित पिता हमेशा नशे में चूर रहता था।

हालांकि घटना के वक्त वह नशे में नहीं मिला। पुलिस के सामने उसने बच्ची की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है।

पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी स्वीटी पटना के ही अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित अपने मायके चली गई जबकि उसने बेटी को पति के पास ही छोड़ दिया था। फिर बुधवार की दोपहर को धर्मेंद्र ने शराब का सेवन किया और पत्नी से बात की और घर आने को कहा। इसके बाद जब पत्नी ने आने से इनकार किया तो वह गुस्से में आ गया और उसने बेटी को जान से मार देने की धमकी दी।

जब स्वीटी उसके धमकी देने के बाद भी नहीं आई तो धर्मेंद्र ने मासूम सान्या की जान ही ले ली। फिलहाल पत्नी के बयान के आधार पर कदमकुआं थाने में केस दर्ज कर पुलिस आगे की तैयारी में जुट गई है। बच्ची की हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गया। इस घटना के बाद लोहानीपुर इलाके के लोगों ने बताया कि पुलिस के लाख दबाव के बावजूद धर्मेंद्र शराब पीता रहता था और शराब के नशे में ही उसने अपने परिवार को बर्बाद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+