अररियाः 11 हजार वोल्टेज के तार के चपेट में आने से बाप-बेटी की मौत
अररिया। बिहार के अररिया के रानीगंज प्रखंड के विस्टोरिया गांव में बुधवार की अहले सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई और लगभग छह घर जलकर राख हो गए। अगलगी की यह घटना रानीगंज प्रखंड के विस्टोरिया गांव में 11 हज़ार हाई वोल्टेज तार के टूटने से हुई। वहीं आग बुझाने के दौरान 11 हज़ार हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से बाप-बेटी की झुलसकर मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान स्थानीय ग्रामीण 45 वर्षीय विश्वनाथ मेहता और उनकी आठ वर्षीय बेटी के रूप में हुई। बाप-बेटी की मौत से गांव में मातम पसर गया है। इस अगलगी में लोगों की हजारों की सम्पति जलने का अनुमान है।
इससे पहले अररिया में ही दीपावली में घर की सजावट कर रहे एक 20 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं दूसरा जख्मी हो गया। मृतक सूरज कुमार मंडल बराटपुर वार्ड 8 निवासी विजय मंडल का बेटा था।
वहीं करंट में झुलसे जख्मी युवक कुंदन कुमार बराटपुर निवासी अमरदीप मंडल का बेटा है। मृतक परिजनों ने बताया कि शनिवार को दीपावली को लेकर घरों में दोनों युवक बिजली की सजावट कर रहे थे। मगर अचानक करंट लगने से दोनों बेहोश होकर गिर पड़े । जब तक दोनों को अस्पताल लाया जाता सूरज की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications