इंतजार हुआ खत्म, भोजपुरी स्टार यश कुमार और अभिनेत्री निधि झा ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें
मुंबई, 03 मई। आखिरकार इंतजार हुआ खत्म, सोमवार देर रात मायानगरी के एक मशहूर होटल में भोजपुरी स्टार यश कुमार और मशहूर अभिनेत्री निधि झा ने शादी रचा ली। दोनों की शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल हुए। आपको बता दें कि दोनों की शादी का इंतजार फैंस को बेसब्री से था, जो कि कल पूरा हुआ।
Recommended Video

शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें यश शेरवानी पहनकर एकदम प्रिंस की तरह दिख रहे थे तो वहीं निधि झा किसी परी से कम नहीं दिख रही थीं। उन्होंने ब्राइडल लहंगा पहना हुआ था। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही निधि झा ने अपने और यश के रिलेशनशिप के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। उन्होंने अपने इंस्ट्रा पर अपनी और यश की कपल फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। वो तस्वीर भी सोशल पर काफी वायरल हुई थी।
मालूम हो कि यश कुमार की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह से शादी की थी। इस शादी से यश की एक बेटी (अदिति) भी है। लेकिन ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया, कहा जाता है कि इस शादी के टूटने की वजह यश और निधि की रिश्ता ही था,जो कि अंजना को पसंद नहीं था। हालांकि इस बारे में कभी भी यश, निधि और अंजना ने पब्लिक प्लेटफार्म पर कोई भी बातचीत नहीं की। वैसे आपको बता दें कि रीयल लाइफ के ये पार्टनर आपको बहुत जल्द एक साथ पर्दे पर भी दिखाई देने वाले हैं, दोनों ने साथ में कई फिल्मों को साइन किया है।













Click it and Unblock the Notifications