बिहारः महिला डॉक्टर पर प्रसव के दौरान किडनी निकालने का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में एक महिला डॉक्टर पर प्रसव के दौरान मरीज की किडनी निकाल लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद कटिहार स्वास्थ्य महकमा ने पूरे मामले पर जांच का आदेश दे दिया है। कटिहार नगर थाना क्षेत्र के विनोद पुर मोहल्ला की चर्चित नर्सिंग होम संजीवनी की डॉक्टर नीलम मनीष पर प्रसव के दौरान लता चक्रवर्ती की किडनी निकाल लेने का आरोप है।

familly alleged on doctor for theft of kidney

पीड़िता के पति अरूप चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि प्रसव से पहले उनकी पत्नी लता की दोनों किडनी सलामत थी, लेकिन प्रसव के कई महीने बाद जब पेट दर्द की शिकायत हुआ तो डॉक्टर के ही कहने पर उनका अल्ट्रासाउंड करवाया गया।

उस रिपोर्ट में उनकी एक किडनी नहीं होने की बात कही जा रही है। इसलिए उन लोगों का शक है कि प्रसव के दौरान ही उनकी किडनी निकाल ली गई है। हालांकि गायनोलॉजिस्ट नीलम मनीष इसे कोरी बकवास बताते हुए उन्हें बेवजह बदनाम करने की बात कह रही हैं।

उन्होंने कहा उन्हें लगता है कि पीड़िता की किडनी जन्म जात ही विकसित नहीं हुआ है और प्रसव के दौरान किए गए सीजर से इसका कोई मतलब नहीं है। मेडिकल साइंस इसे प्रमाणित कर सकता है। यह परिवार उनसे रुपया एंठने के लिए इस तरह से बदनाम कर रहा है। आगे वह इस परिवार पर मानहानि की बात कह रही हैं।

फिलहाल आरोपों के बाद स्वास्थ्य महकमा ने इस पर जांच का आदेश दे दिया है। सिविल सर्जन ने कहा कि पूरे मामले पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+