Facility on Polling Station: बिहार चुनाव में पोलिंग स्टेशन पर होंगी क्या सुविधाएं? मोबाइल को लेकर क्या है रूल?
Bihar Assembly Election Facility on Polling Station: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरना के लिए मतदान किया जा रहा है। 121 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। आम लोगों से लेकर बड़े नेता तक मतदान करने पहुंच रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार हर मतदान केंद्र को मतदाता-मित्र और सुविधाजनक बनाने की तैयारियां की गई हैं। चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाओं के साथ मतदाताओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

हर मतदान केंद्र पर अब हेल्प डेस्क, पीने का पानी, शौचालय, रैंप, पर्याप्त रोशनी और संकेतक बोर्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे मतदाता आसानी से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे। विशेष ध्यान वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं पर दिया जा रहा है। उनके लिए हर बूथ पर व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Date LIVE: बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा होगी: CEC
मतदान केंद्र होंगे सुविधाजनक और सुरक्षित
- पोल वॉलंटियर्स (Poll Volunteers): मतदाताओं को सहायता देने के लिए तैनात।
- हेल्प डेस्क (Help Desk): सवाल और जानकारी के लिए उपलब्ध।
- रैंप (Ramp): दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए।
- शौचालय (Toilets): साफ-सुथरे और सुविधाजनक।
- पीने का पानी (Drinking Water): मतदाताओं के लिए पीने की पानी की व्यवस्था, कई बार लंबी लाइन होने से परेशानी होती है।
- संकेतक बोर्ड (Signage): मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद।
- पर्याप्त रोशनी (Sufficient Light): सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए।
- मतदाता सुविधा केंद्र (Voter Facilitation Centre): किसी भी परेशानी के समाधान के लिए।
इसके अलावा इस बार पोलिंग बूथ पर मतदाता मोबाइल फोने लेकर जा सकते हैं। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा भी इस बार उपलब्ध कराई जाएगी।
चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि हर मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मत का इस्तेमाल कर सके। इस बार मतदान केंद्रों को हर लिहाज से आसान, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बनाने की पूरी योजना तैयार है।
ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बिहार के वोटर नहीं हो कर भी लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव? क्या है नियम?












Click it and Unblock the Notifications