Tomato Price: 'सस्ते में बिक रहा महंगा टमाटर', दाम में कमी नहीं आने तक लोगों को मिलती रहेगी ये सुविधा
Tomato Price News: टमाटर के बढ़े हुए दामों के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। बिहार के विभिन्न ज़िलों में NCCF और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ की तरफ़ से 80 रुपये प्रति किलो के टमाटर बेचा जा रहा है। इसी क्रम में सरकार ने आरा के नवादा चौक पर सस्ते दामों में टमाटर की बिक्री शुरू की है। बिहार की राजधानी पटना में भी 80 रुपये किलो के हिसाब टमाटर की बिक्री हो रही है। विभिन्न जगहों के बाज़ारों में बिना सरकारी रियायत के टमाटर के दाम 130 से 250 प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।
आम लोगों का कहना है कि टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, सरकार ने यह अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि दामों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने नेफेड जैसी संस्था बनाई है, ताकि उपभोक्ताओं को सही दामों सब्ज़ियां मिल सके। यही वजह है कि पूरे देश में नेफेड के ज़रिए स्टॉल लगाकर 80 रुपये प्रति किलो टमाटर बेचा जा रहा है।

आम लोगों को सस्सते दरों पर टमाटर की सुविधा तब तक मिलती रहेगी जब, तक टमाटर के दाम गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक कंट्रोल में नहीं आ जाती है। नैफेड के स्टॉल पर सब्ज़ी लेने आये ग्राहक ने कहा कि सरकार को चाहिए कि मंहगाई पर लगाम लगाए, आए दिन चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं।
लोगों के पास उचित रोज़गार नहीं है, पैसे होंगे नहीं तो महंगाई में ज़िंदगी कैसे गुज़ारेंगे। कहीं न कहीं महंगाई और बेरोज़गारी भी अपराध बढ़ने का कारण है। लोगों के पास रोज़गार नहीं है, जिंदगी गुज़ारने के लिए पैसे चाहिए। रोज़गार नहीं तो पैसे नहीं, इस वजह से नौजावन गलत क़दम उठा लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications