Exit Poll ET Bihar Election 2025: बिहार में NDA या महागठबंधन किसकी होगी जीत? अन्य का भी जानें क्या होगा हाल
Exit Poll ET Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 11 नवंबर 2025 को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस बार के चुनाव में बिहार के वोटरों ने छप्परफाड़ कर वोटिंग की है। बिहार में दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद तमाम एग्जिट पोल चुनावी नतीजे घोषित कर रहे हैं।
हालांकि बिहार चुनाव का फाइलन चुनाव परिणाम 14 नवंबर 2025 को वोटों की गिनती होने के बाद चुनाव आयोग जारी करेगा लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों में जानिए बिहार में एनडीए या महागठबंधन किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll ET में किसकी बन रही सरकार?
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, एनडीए राज्य में बहुमत हासिल करता दिख रहा है। ईटी के एग्जिट पोल के अनुसार 243 सीटों में से एनडीए को 135-150, महागठबंधन को 88-103 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, कुल 243 सीटों में से एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है।
किसको मिल रही कितनी सीटें?
महागठबंधन 70 से 90 सीटों पर सिमटता हुआ नजर आ रहा है, जबकि अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि एनडीए बिहार में अगली सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में है।
पल्स पोल सर्वे
वहीं पल्स पोल सर्वे के अनुसार, राजग को 133-159 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 75-101 सीटें मिल सकती हैं। जन सुराज को 0-5 सीटें और अन्य को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान है।
दैनिक भास्कर सर्वे
दैनिक भास्कर के सर्वे में राजग को 145-160 सीटें, महागठबंधन को 73-91 सीटें मिलने का पूर्वानुमान है। इसके मुताबिक, जन सुराज का खाता खुलने की संभावना नहीं है, जबकि अन्य दल और निर्दलीय 5-10 सीटें जीत सकते हैं।
डीवीसी रिसर्च पोल्स सर्वे
डीवीसी रिसर्च पोल्स सर्वे ने राजग के लिए 137-152 सीटें, महागठबंधन के लिए 83-98 सीटें और जन सुराज के लिए 2-4 सीटें जीतने की संभावना जताई है। अन्य दल 4-8 सीटें हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications