Anant Singh Story: राजद सुप्रीमो लालू यादव को मूर्ख बनाकर जब ‘छोटे सरकार’ ने ख़रीद लिया उनका घोड़ा
Anant Singh Horse News: बिहार की सियासत में कई नेताओं ने अपराध जगत से सत्ता पर धाक जमाई है। इनमें से एक नाम है पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह का, जिन्हें लोग 'छोटे सरकार' के नाम से भी जानते हैं। पैरोल पर बाहर आने के बाद से अनंत सिंह काफी सुर्खियों में हैं।
सियायी गलियारों में अनंत सिंह के किस्से ज़्यादातर लोगों की ज़ुबान पर है। अनंत सिंह के बारे में कहा जाता है कि उन्हें सुर्खियों में बने रहने का काफी शौक है। टीवी चौनलों पर उनकी जो चर्चा होती है, उससे वह काफी ख़ुश रहते हैं।

अपनी संपत्ति और रसूख के साथ रॉबिनहुड वाली छवि अनंत सिंह काफी पसंद करते हैं। अनंत सिंह कथित तौर साल 2000 में सार्वजनिक रूप से सुर्खियों में छाये थे। एक-47 लहराते और डांस करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जो कि चर्चा का विषय बन गया था।
अनंत सिंह साल 2012 में घोड़ा गाड़ी दिल्ली से लेकर आए थे, इससे ही वह घूमना फिरना पसंद करते। इस तरह से उन्हें चर्चाओं में बने रहना पसंद था। साल 2013 में वह घोड़ा गाड़ी की सवारी कर बिहार विधानसभा सत्र के दौरान पहुंचे थे।
अनंत सिंह उस वक्त के इकलौता विधायक थे, जो घोड़ा गाड़ी से विधानसभा पहुंचे थे। वहीं मर्सिडीज कार के मालिक थे। अनंत सिंह को जानवरों से काफ़ी लगाव है। वह घोड़े और गाय पालने के बहुत ही शौकीन है। लालू यादव का घोड़ा ख़रीदने का किस्सा काफी दिलचस्प है।
अनंत सिंह साल 2007 में सोनपुर पशु मेला घूमने गए थे, उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का घोड़ा काफी पसंद आ गया था। अनंत सिंह यह जानते थे कि, लालू प्रसाद यादव को अगर पता चलेगा कि घोड़ा वह (अनंत सिंह) खरीद रहे हैं, तो नहीं बेचेंगे।
इसलिए अनंत सिंह ने दूसरे के नाम पर लालू से घोड़ा ख़रीद लिया। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में चुटकी भरे अंदाज़ में यह कहा जाने लगा कि अनंत सिंह ने लालू को मूर्ख बनाकर उनका घोड़ा ख़रीद लिया।












Click it and Unblock the Notifications