'Sindoor लगाने का अधिकार सिर्फ नारी के पति को होता है', अमिताभ दास ने BJP पर लगाया 'सिंदूर जिहाद' का आरोप
Sindoor Jihad: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी सरकार 3.0 की पहली वर्षगांठ को देशव्यापी अभियान के साथ मनाने की तैयारी कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर नाम का यह अभियान 9 जून को शुरू होगा। जिसमें NDA नेता घर-घर जाकर सिंदूर देंगे। पूर्व IPS अमिताभ दास ने भाजपा के इस अभियान को सिंदूर जिहाद बताया है।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में पूर्व IPS अधिकारी और बिहार विप्लवी परिषद के चेयरमैन अमिताभ दास ने कहा कि यह अभियान नहीं सिंदूर जिहाद है। 9 जून से भाजपा देश के घर घर में सिंदूर पहुंचाने का अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर का लाभ उठाने के लिए यह ओछी हरकत कर रही है।

भारतीय संस्कृति, खास कर हिंदू संस्कृति में सिंदूर लगाने का अधिकार सिर्फ नारी के पति को होता है। इसलिए हिंदू समुदायों की शादी में सिंदूर दान की रस्म होती है। अगर कोई और सिंदूर लेकर जाता है तो ये समस्त महिलाओं का अपमान है। नरेंद्र मोदी ने जो सिंदूर जिहाद शुरू किया है,उसका देश भर में विरोध किया जाएगा। क्योंकि सिंदूर जिहाद की आड़ में छेड़खानी की बढ़ेंगी।
भाजपा नेता सिंदूर देने के बहाने वैसे घरों में भी पहुंचेंगे जहां विधवा महिलाएं होंगी और कुंवारी लड़कियां होंगी। विधवा महिलाओं को सिंदूर देकर यह भाजपा के नेता उनका मज़ाक बनाएंगे, वहीं कुंवारी लड़कियों को सिंदूर देंगे। इसलिए पूरे विपक्ष को एकजुट होकर इस सिंदूर जिहाद का विरोध करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में खुद से संज्ञान लेना चाहिए।
अमिताभ दास ने यह भी कहा कि जो नरेंद्र मोदी अपनी पत्नी जसोदा बेन की सिंदूर का मान नहीं रख सके। आज की तारीख में वह सिंदूर सिंदूर की रट लगा रहे, इससे बड़ा मज़ाक और किया हो सकता है। मोदी ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है, वह पीएम आवास में क़दम भी नहीं रख सकती और मोदी कहते हैं कि उनकी रगों में गरम गर्म सिंदूर दौड़ता है। यह बातें उन्हें शोभा नहीं देती, अगर सिंदूर लगाना ही है तो जसोदा बेन को लगाएं तब सिंदूर का सम्मान होगा।












Click it and Unblock the Notifications