Political Crisis In Bihar: 'जहां पीएम मोदी वहां 'हम', बिहार के लिए यही जरूरी'-जीतन राम मांझी
Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज़ हो चुकी है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि सीएम नीतीश कुमार चुनावी मौसम में महागठबंधन को सियासी झटका देते हुए बिहार में सत्ता परिवर्तन कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार रविवार को इस्तीफ़ा देंगे और उसी दिन नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा।
सियासी अटकलों के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी जोड़ तोड़ की सियासत में जुटे हुए हैं। लालू प्रसाद यादव ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सीएम पद का ऑफर भी दिया। इसके साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने भी जीतन राम मांझी से बात की।

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने लालू यादव के ऑफर को तो ठुकरा ही दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल यादव से कॉल पर हुई बात को भी तरजीह नहीं दी। पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि जहां पीएम मोदी वहां हम, बिहार के लिए यही ज़रूरी।
जीतन राम मांझी ने कहा कि हम देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हैं और उन्हीं के साथ रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हिदुस्तानी अवाम मोर्च के सभी नेता एनडीए के साथ मज़बूती से डटे हुए हैं। बिहार के विकास के लिए यह ज़रूरी है।
बिहार में कब सत्ता परिवर्तन हो जाए यह कहना बहुत ही मुश्किल है। एक तरफ़ नीतीश कुमार की एनडीए के साथ जाकर सरकार बनाने की चर्चा तेज़ है। वहीं दूसरी तरफ़ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि इतनी आसानी सत्ता परिवर्तन होने नहीं देंगे। अब देखना होगा कि बिहार में किसकी सरकार बनती है।












Click it and Unblock the Notifications