रोजगार के जरिए सशक्तिकरण: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परियोजना 'सक्षम' का किया उद्घाटन
दरभंगा (बिहार): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (शुक्रवार 29 नवंबर) बिहार के दरभंगा में सेंटर फॉर स्टडीज ऑफ ट्रेडिशन एंड सिस्टमस (CSTS) की महत्वाकांक्षी परियोजना 'सक्षम: जीविका के माध्यम से सशक्तिकरण' का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजनों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करना है।
राज्य की प्रतिभाओं के पलायन को रोककर रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए बैटरी चालित आटा चक्की को सीएसटीएस ने विकसित किया है। सीएसटीएस ने अपनी इस रोजगारपरक पहल को दूर-दराज के गांव देहात के लोगों तक पहुंचाने के लिए 'सक्षम' नामक प्रोजेक्ट तैयार किया है।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री वित्त मंत्री ने कहा, 'यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन का माध्यम बनेगी, बल्कि समाज के वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी। सरकार ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।' वित्त मंत्री ने शुभारंभ समारोह के दौरान 10 लाभार्थियों को इन ट्राइसाइकिल आधारित चक्कियों का वितरण किया।
यह पायलट कार्यक्रम SIDBI के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के सहयोग से संभव हो सका है। 'सक्षम' परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साथ सामाजिक सशक्तिकरण का पर्याय बनेगी। वित्त मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
परियोजना के अंतर्गत विशेष रूप से डिजाइन की गई बैटरी-चालित आटा चक्कियां, जो ट्राइसाइकिल पर माउंट की गई हैं, गांवों में घर-घर सेवाएं प्रदान करेंगी। सीएसटीएस की फाउंडर सविता झा ने कहा, 'हमारी संस्था का उद्देश्य 'सक्षम: जीविका के माध्यम से सशक्तिकरण' की पहल के माध्यम से दूर-दराज गांव-देहात के दिव्यांगजनों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करना है।
इस परियोजना के तहत हमने विशेष रूप से तैयार किए गए डिजाइन के आधार पर बैटरी-चालित आटा चक्की सिस्टम विकसित किया है। इस आटा चक्की को ट्राइसाइकिल पर स्थापित किया गया है। यह सिस्टम गांवों में घर-घर सेवाएं प्रदान करेगा। ये चक्कियां आटा, प्रोटीन-युक्त सत्तू और ताजे मसाले तैयार करेंगी। इससे न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को स्वस्थ खाद्य विकल्प भी उपलब्ध होंगे।
CSTS ने इस परियोजना के लिए 'सक्षम मिथिला' नामक एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। मिथिला स्टैक के फाउंडर अरविंद झा ने कहा कि यह ऐप उपभोक्ताओं को उनके निकटतम मोबाइल चक्की की सेवाएं बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही इच्छुक व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से इन मोबाइल यूनिट्स को संचालित करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यह ऐप मिथिला स्टैक, दरभंगा की एक आईटी/आईटीईएस समाधान कंपनी, के सहयोग से विकसित किया गया है।
इस पहल से 1000 से अधिक मोबाइल यूनिट्स स्थापित होने की संभावना है, जो प्रत्येक सेवा प्रदाता को 5000-8000 रुपए प्रति माह की आय का अवसर प्रदान करेगी। CSTS विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों और महिलाओं के लिए CSR कार्यक्रमों के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही, युवाओं को बैंकों और माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के माध्यम से मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications