Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने किया सनसनीखेज़ दावा, नौकरी को लेकर कही ये बात
Bihar News, Prashant Kishore: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम रखा गया है। सीएम नीतीश कुमार खुद अपने हाथों से गांधी मैदान में 25 हज़ार नवनियुक्त शिक्षकों नियुक्ति पत्र देकर हौसला अफ़ज़ाई करेंगे।
शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा ही हुआ है। वहीं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रदेश में नौकरियों को लेकर सनसनीखेज़ दावा किया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 20 से 25 हज़ार युवाओं को नौकरी मिली है। नियोजित शिक्षकों को पहले से ही राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए काम किया जा रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र जारी होने के 2 से 4 दिन बाद ही वह लिस्ट जारी करेंगे। बिहार में 1 लाख 25 हज़ार लोगों में से प्रदेश के कितने लोगों नए लोगों को रोज़गार मिला है, यह सवाल सरकार से पूछना चाहिए।
नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए कुछ लोगों को पहले ही अपग्रेड किया जा रहा है। पीके ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया साफ़ मतलब है कि पहले से काम कर रहे टीचर्स को सरकारी कर्मचारियो का दर्जा मिलेगा और कुछ नए लोगों को नौकरी भी मिलेगी। सरकार अगर यह दावा कर रही है कि प्रदेश में 1 लाख 20 हज़ार लोगों को नौकरी मिली है, तो लिस्ट जारी करे।
प्रशांत किशोर के दावे पर जदयू और राजद नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। एमएलसी नीरज कुमार (प्रवक्ता, जदयू) ने कहा कि 1 लाख 20 हजार 382 से (प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। सफल अभ्यर्थियों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा। कार्यरत शिक्षक BPSC एग्ज़ाम नहीं दे सकते, यह कहां लिखा है। उन्होंने (प्रशांत किशोर) कहां से पढ़ाई की है?
इस मामल में राजद विधायक विजय सम्राट ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सीएम तेजस्वी यादव ने जो वाद किया था, प्रदेश सरकार उसे पूरा कर रही है। प्रशांत किशोर को बेतूकी बयानबाज़ी से परहेज़ करना चाहिए। अगर उनके पास आंकड़े हैं तो लोगों के सामने पेश करें।












Click it and Unblock the Notifications