Bihar News: CM नीतीश की एक और चुनावी सौगात, 30 हज़ार छात्राओं को मिलेंगे 50 हज़ार रुपये

Female Student Scholarship In Bihar: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी बाज़ार सज चुका है। राजनीतिक पार्टियां विभिन्न रणनीतियों पर काम करते हुए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी लोकप्रियता बढ़ाने से नहीं चूक रहे हैं।

चुनावी मौसम में नीतीश कुमार ने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों से स्नातक पास प्रदेश 30 हज़ार छात्राओं को प्रोत्सागन राशि देने का फ़ैसला लिया है। छात्राओं को जल्द ही पचास पचास हज़ार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलने वाली है।

election gift from Bihar CM Nitish, 30 thousand girl students will get 50 thousand rupees

शिक्षा विभाग की पहल पर इस मद 150 करोड़ रुपये की राशि मिली है। शिक्षा विभाग ने छात्राओं को राशि जारी करने की तैयारी भी तेज़ कर दी है। सूत्रों की मानें तो राशि को छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की कवायद चल रही है।

प्रदेश की 30 हज़ार छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत पचास पचास हज़ार रुपये मिलेंगे। जिन छात्राओं ने पहले आवेदन दिया था, जांच कर पहले उसके नाम को मंज़ूर किया गया है। प्रोत्साहन राशि पहले उन्हें ही जारी की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो विभिन्न विश्वविद्यालयों से मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत 30 हजार से काफी ज़्यादे आवेदन मंज़ूर किए गए हैं। मौजूदा समय में 30 हजार छात्राओं के खाते में 150 करोड़ रुपये की राशि से भुगतान किया जाना है। बची हुई छात्राओं को अगले चरण में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आपको बता दें कि उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों में लड़कियों की तादाद बढ़ाने के मकसद से प्रदेश सरकार ने
मालूम हो कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में लड़कियों की संख्या और बढ़ाने के मकसद से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के मद्देनज़र अवविवाहित इंटरमीडिएट पास लड़कियों को 25-25 हजार रुपये मिलते हैं। ग़ौरतलब है कि स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए विवाहित और अविवाहित दोनों का नाम योजना में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+