चिराग पासवान और पशुपति पारस गुट के विवाद पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, चुनाव चिन्ह को किया फ्रीज
पटना। बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाली लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला दिया है। लोजपा में पारस गुट और चिराग गुट के बीच चल रहे विवाद के सुलझने तक चुनाव आयोग ने लोजपा के चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने का फैसला किया है। बता दें कि चुनाव आयोग के सूत्रों ने पहले ही कहा था कि निर्णय 4 अक्टूबर तक लिया जाएगा। यह फैसला शनिवार और सोमवार के बीच हो सकता है।
Recommended Video

बता दें कि बिहार की तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में पार्टी के दोनों गुट के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हालांकि यह पहले ही ऐलान कर दिया गया है कि लोजपा का पारस गुट एनडीए के लिए उपचुनाव मे प्रचार करेगा।
दरअसल इस मामले में चुनाव निकाय तीन विकल्पों पर विचार कर रहा था। पहला ये कि अंतिम निर्णय होने तक पार्टी के चुनाव चिन्ह को अंतरिम आदेश के साथ फ्रीज करना और पार्टी के दोनों गुटों को अलग-अलग प्रतीकों पर उपचुनाव लड़ने की अनुमति देना। दूसरा यह कि लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान के गुट के साथ चुनाव चिन्ह जारी रखना या फिर पशुपति पारस के धड़े को लोजपा का पार्टी सिंबल देना।












Click it and Unblock the Notifications