बिहार: पंचायती के दौरान युवक ने तेजाब फेंका, आठ लोग झुलसे

पटना। बिहार के गोपालगंज में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां दो पक्ष के बीच हो रही पंचायती के दौरान एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया जिसमें आठ लोग झुलस गए हैं। इस घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

eight people injured in acid attack in gopalganj bihar

पूरा मामला सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का है। विवाद को लेकर राजमोहम्मद औ रियाजुद्दीन के बिच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को रियाजुद्दीन आसपास के लोगों के साथ युवतियों से छेड़खानी करने को लेकर युवक के घर पहुंच गए। जहां दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायती होनी लगी। पंचायती के दौरान ही एक युवक घर से तेजाब लेकर वहां पहुंच गया तथा पंचायती कर रहे लोगों पर तेजाब फेंक दिया।

पीड़ित हसरुद्दीन ने बताया की उनके पिता से पड़ोसियों का झगड़ा हो रहा था। इसी झगड़ा के बीच- बचाव में आगे आए, उनके ऊपर भी एसिड से हमला कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- मेरे पति के हत्यारों के लिए काली पट्टी बांधने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो कार्रवाई- कल्पना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+