खून से हुआ 8 लोगों का खून, सामने आई ब्लड बैंक की लापरवाही

पटना। बिहार के दरभंगा में ब्लड बैंक की लापरवाही का एक बड़ा मामले सामने आया है। मामला बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है जहां अब तक ब्लड बैंक के खून चढ़ाने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात का खुलासा खुद अस्पताल के डॉक्टरों ने किया और ब्लड बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इस मामले की जानकारी जैसे ही अस्पताल प्रबंधक को हुई उन्होंने मामले में जांच का आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात बताई।

खून से हुआ 8 लोगों का खून, सामने आई ब्लड बैंक की लापरवाही

मिली जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मरीज के परिजनों ने ब्लड बैंक से खून लाते हुए उसे चढ़ाने के लिए जूनियर डॉक्टर को दिया था। जैसे ही डॉक्टर ने उस खून को मरीज के बदन में चढ़ाना शुरू किया उसकी हालत और बिगड़ने लगी जिसके बाद ब्लड को निकाल दिया गया जिससे मरीज की जान बाल-बाल बच गई। फिर जूनियर डॉक्टर ने ब्लड बैंक की घोर लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि ब्लड बैंक वालों की लापरवाही से अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद दूसरी जगह से ब्लड लाया गया तथा मरीज का इलाज किया गया।

मामला सामने आने के बाद जूनियर डॉक्टर और मरीज के परिजन ब्लड बैंक कार्यालय पहुंचे जहां का नजारा देख उन्होंने कहा कि यहां कुछ भी ठीक नहीं है सभी मशीनें खराब पड़ी हुई हैं। उन्होंने ब्लड ग्रुप मैच करने के तरीके पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि खून को सुरक्षित रखने के लिए उचित तापमान की आवश्यकता होती है वह भी नहीं पूरा हो पा रहा है। ऐसे में ठीक-ठाक खून कैसे मिल सकता है। ब्लड बैंक की लापरवाही की वजह से पिछले एक हफ्ते में 8 लोगों की मौत हुई है। जिन्हें गलत या एक्सपाइरी खून धोखे से चढ़ा दिया गया था।

वहीं ब्लड बैंक की लापरवाही सामने आते ही अस्पताल प्रशासन के द्वारा इस मामले पर जांच का आदेश दे दिया गया है। ब्लड बैंक के स्टोर इंचार्ज डॉक्टर ओम प्रकाश चौरसिया ने डॉक्टरों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ब्लड रखने का जो तापमान है उसमें थोड़ी बहुत कमी थी लेकिन वह खराब नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+