ED ने RJD सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की 13 करोड़ की संपत्त की जब्त, जानिये क्या है पूरा मामला
पटना। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की 13 करोड़ 34 लाख करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। दरअसल, ईडी ने राजद के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह के खिलाफ जांच के दौरान पाया कि कथित तौर पर उर्वरक घोटाला और करीब 685 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में कई अहम सबूतों को ध्यान में रखते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस मामले में इफको कंपनी के कई अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।

उसके बाद ईडी ने कार्रवाई करते हुए जून महीने में अमरेंद्र धारी सिंह को गिरफ्तार किया था। ईडी मुख्यालय के वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक फर्टिलाइजर घोटाला मामले में यूएस अवस्थी और अमरेंद्र धारी सिंह के बेहद करीबी और कारोबारी संबंध रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इफको के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप के मामले में एक FIR दर्ज करके 12 लोकेशन पर सीबीआई की टीम छापेमारी की थी।
इस एफआईआर में दुबई की कंपनी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। उसी FIR में सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को भी नामजद किया था, लेकिन उन्हें सांसद के तौर पर नहीं बल्कि दुबई स्थित एक फर्टिलाइजर कंपनी में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत होने का आरोप लगा था।
ईडी के सूत्रों के मुताबिक रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण मसलों पर अमरेंद्र धारी से पूछताछ हुई। इसमें प्रमुख तौर पर उसके और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर तमाम बैंक अकाउंट की जानकारी, विदेश में बैंक अकाउंट सहित अगर कोई संपत्ति है तो उसकी जानकारी, यू .एस. अवस्थी के बारे में जानकारी जो IFFCO के पूर्व MD और सीईओ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications