Bihar News: DSP ने किया महिला SI के साथ गंदा काम, सरकार ने अपनाया कड़ा रुख, मिली ये सज़ा
Bihar News: बिहार पुलिस की कार्यशैली हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही है। वहीं अब पुलिस के अधिकारी भी खाकी को शर्मसार करने से नहीं चूक रहे हैं। ताज़ा मामला कैमूर ज़िले का है, जहां मोहनिया डीएसपी पर महिला दारोगा से यौन उत्पीरण का गंभीर आरोप लगा है।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में आरोपी डीएसपी फ़ैज़ अहमद खान को सस्पेंड कर दिया है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई के गृह विभाग से सोमवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस पूरे मामले में पीड़ित महिला SI ने ललित मोहन शर्मा (पुलिस अधीक्षक, कैमूर) से जांच की मांग थी।

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने मोहनिया डीएसपी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी में महिला डिप्टी कलेक्टर, महिला थाना प्रभारी के साथ ही तीन और लोग भी शामिल थे। जांच की तफ्तीश में मामला सही पाया गया।
कैमूर एसपी ने शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा को जांच रिपोर्ट भेज दिया। इसके बाद नवीनचंद्र झा ने संज्ञान लेते हुए हुए मोहनिया डीएसपी फ़ैज़ अहमद खान निलंबन के साथ ही तबादला की अनुशंसा की थी। मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी को सस्पेंड कर दिया।
निलंबन अवधि के दौरान डीएसपी को मुख्यालय पटना के जोनल आईजी कार्यालय में रहना होगा। इसके साथ वह बिना इजाज़त के मुख्यालय से कहीं नहीं जा सकेंगे। आपको बता दें कि कैमूर जिले का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तत्कालीन महिला डीएसपी ने कैमूर के एसपी रह चुके पुष्कर आनंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications