नशे में टल्ली ASI ने सरेआम नीतीश की शराबबंंदी का उड़ाया मजाक
गांधी मैदान के पास उस वक्त लोगों की भीड़ जुट गई जब नशे में टल्ली एक पुलिसवाला नाचते हुए नीतीश की शराबबंदी पर ताने कस रहा था।
पटना। गांधी मैदान शहर का सबसे वीआईपी इलाका है जहां राज्य के तमाम बड़े अधिकारी नेता मंत्री आते-जाते रहते हैं। लेकिन इस वीआईपी क्षेत्र में अजीब नजारा देखने को मिला जब शराब के नशे में चूर पुलिस का एक जवान यहां सबके सामने ठुमके लगाने लगा। जिसे देख आसपास के लोग जमा हो गए और मामले की सूचना नजदीक के पुलिस थाने को दी।

लोगों की भीड़ देख नशे में मदहोश पुलिस का जवान और झूम-झूमकर गाने लगा। जवान गा रहा था कि जब तक जीना है, तब तक पीना है। नीतीश हो या लालू दारू कभी बंद नहीं हो सकती, हम तो पिएंगे, यह कहकर लड़खड़ाते कदमों से नाचते हुए जवान लोगों का मन बहला रहा था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। ये जवान पुलिस लाइन में तैनात एएसआई अनिल कुमार है।













Click it and Unblock the Notifications