Gaya News: अल्पसंख्यक बालक कल्याण एवं बालिका छात्रावास का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Gaya News: जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित अल्पसंख्यक बालिका कल्याण छात्रावास का स्थल निरीक्षण किया गया।

Dm Dr. Thiyagarajan SM Surprise Visit In Minority Girls And Boys Hostel Gaya News Hindi

Gaya Minority Hostel: गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ़ से चलाए जा रहे अल्पसंख्यक बालिका कल्याण छात्रावास औचक निरीक्षण किया। ग़ौरतलब है कि इस बाबत अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, गया द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास योजना भी संचालित है।

जितेंद्र कुमार (जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी) ने बताया कि बालिका छात्रावास में कुल 54 छात्राएं नामांकित है। कंप्यूटर लैब के साथ-साथ पूरे कैंपस में वाईफाई भी लगाया गया है, ताकि बच्चे आराम से ऑनलाइन के भी पढ़ाई कर सकें।

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने इसका ज्यादा प्रचार प्रसार कर, फुल कैपेसिटी के साथ नामांकन करवाने का निर्देश दिए। वहीं उन्होंने वहां मौजूद बालिकाओं से खाना, पानी, बिजली, सफाई, सिक्योरिटी, लाइब्रेरी इत्यादि के बारे में जानकारी ली।

डॉ. त्यागराजन एसएम ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया, इस दौरान डीएम गया डॉय त्यागराजन एसएम ने बच्चों से ही उनके रुचि के मुताबिक किताबों की सूची लेकर किताबें मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ सिविल सर्विसेस से संबंधित किताबों को भी लाइब्रेरी में रखने के की बात कही।

बॉयज हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यहां 80 बच्चे नामांकित हैं। बॉयज हॉस्टल में भी जिला पदाधिकारी ने बच्चों से खाना की क्वालिटी, बिजली की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था इत्यादि के बारे में पूछा। सभी बच्चों ने सरकार की व्यवस्था को काफी सराहना की।

डॉ.त्यागरारजन एसएम (जिला पदाधिकारी, गया) ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को खेलने के लिए कैंपस के अंदर ही प्लेग्राउंड को और बेहतर बनाएं, ताकि बच्चे को खेलने में आसानी हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+