Bihar Politics: हिंदुओं को बांट दो, मुस्लिम वोट से सत्ता पाने की सियासत कर रही सरकार- गिरिराज सिंह
Bihar Politics, Giriraj Singh Latest News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनेताओं के बीच सियासी बयानबाज़ी जारी है। इसी क्रम में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
मीडिया से मुख़ातिब होते हुए बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री) ने कहा कि बिहार में तुगलकी फरमान जारी होता है। सीएम नीतीश कुमार मुस्लिम परस्त राजनीति करते हैं, नवरात्र में शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण में लगा दिया गया। जुमा को शिक्षकों को छुट्टी दी जाती है, मुस्लिम को त्योहार में छुट्टी दी जाती है।

हिंदुओं के पर्व में शिक्षकों को ट्रेनिंग पर लगाने का तुगलकी फरमान जारी होता है। नीतीश कुमार चाहते हैं कि हिंदुओं को जात पात में बांट कर, मुस्लिम मतदाताओं के सहारे सत्ता पर काबिज़ हो जाएं। ऐसा बिल्कुल भी होने नहीं देंगे। सभी हिंदुओं को एकजुट होने की ज़रूरत है।
बिहार और देश के हिंदुओं को जागकर ऐसी ताक़तों से लड़ना होगा। बेगूसराय जिले में शिव मंदिर तोड़ा गया। नीतीश सरकार को वहां के प्रति कोई संवेदना नहीं है, अगर चाहते तो निर्माण कराने के लिए करोड़ रुपये दे सकते थे। लेकिन एक रुपये भी नहीं दिए।
बेगूसराय में उस जगह पर मस्जिद होता तो निर्माण कार्य के लिए राशि जारी कर देते। वहीं हिंदुओं के खिलाफ़ ही मुकदम दर्ज कर दिया गया। ऐसी ताक़तों से लड़ने के लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा। हम सब एकजुट होकर इन्हें हराएंगे।
जदयू नेता ने कहा कि गिरिरिजा सिंह कभी कहते हैं कि मुस्लिम को देश में एक समान हक़ देना चाहते हैं। फिर कहते हैं कि हिंदुओं को एकजुट होना होगा। पहले वह ख़ुद अपना रुख़ साफ़ कर लें कि क्या करना चाहते हैं। हमेशा नफ़रत फैलाने की सियासत करते हैं। इसलिए कुछ भी बयानबाज़ी करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications