बिहार में क्यों छिड़ी है भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार की चर्चा, क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर ?

बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की सुर्खियों वीराम लगने के बाद भाजपा के सीएम उम्मीदवार पर चर्चा शुरू हो गई है।

पटना, 6 अप्रैल 2022। बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की सुर्खियों वीराम लगने के बाद भाजपा के सीएम उम्मीदवार पर चर्चा शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार के तीनों सदन के सदस्य रह चुके हैं, अब सिर्फ़ राज्यसभा बाकी है वाले बयान से यह चर्चा तेज़ हो गई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि अभी इस तरह के कोई समीकरण बनते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं। वहीं इस चर्चा पर पूरी तरह से वीराम भी नहीं लगा कि भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की चर्चा बिहार में सुर्खियां बन चुकी हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पास सीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं है।

बिना गठबंधन के चुनाव लड़ने की तैयारी

बिना गठबंधन के चुनाव लड़ने की तैयारी

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता राम सागर ने भी तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके (तेजस्वी) के पास विधायकों के अलावा कोई भी उपलब्धि नहीं है। इसके बाद से उन्हों ने कहा कि बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर कई दिग्गज चेहरे हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, डा. संजय जायसवाल (भाजपा अध्यक्ष, बिहार), शाहनवाज हुसैन (उद्योग मंत्री) और मंगल पांडेय (स्वास्थ्य मंत्री) का नाम शामिल है। सूत्रों की मानें तो भाजपा अभी से ही बिहार में अपनी पार्टी को मज़बूत करने में जुट गई है ताकि वह भविष्य में बिना किसी के गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरे। यही वजह है कि वह सीएम के चेहरे के तौर पर अपने नेताओं की पत्ती को खोलना शुरू कर चुकी है।

बिहार में सियासी पकड़ मजबूत कर रही भाजपा

बिहार में सियासी पकड़ मजबूत कर रही भाजपा

बिहार में यह चर्चा सुर्खियों में थी कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति का ऑफ़र देगी तो वह राज्यसभा की तरफ़ रुख कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी ख़बर थी कि नीतीश कुमार ने उपराष्ट्रपति के बजाए राष्ट्रपति पद की मांग की थी । अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें राष्ट्रपति पद देने के लिए राज़ी हो जाती है तो नीतीथ कुमार राज्य की राजनीति से किनारा कर लेंगे। बिहार के सियासी गलियारों में यह भी चर्चा हो रही है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है इसलिए वह प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाह रही है। अगर नीतीश कुमार की बात पर भाजपा सहमती दर्ज करती है तो बिहार में सीएम की कुर्सी पर भाजपा के उम्मीदवार बैठेंगे।

संभावनाओं की सियासत जारी

संभावनाओं की सियासत जारी

बिहार में भाजपा के विधायकों की तादाद बढ़ने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या भारतीय जनता पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री पद पर अपने नेता को बैठाने की तैयारी कर रही है। इन चर्चाओं पर आग में घी डालने का काम भाजपा विधायक विनय बिहारी ने किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा कर भाजपा का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। वहीं मीडिया से मुख़ातिब होते हुए नीतीश कुमार ने इशारों इशारों में राज्यसभा जाने की ख़्वाहिश का इज़हार किया था। इसी के बाद से बिहार में संभावनाओं की सियासत को हवा मिल गई है।

ये भी पढ़ें: बिहार में बनेगा देश का पहला मेगा फ़ूड पार्क, जानिये कहां होगा निर्माण ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+