झारखंडः धनबाद में 13 और 14 साल की दो लड़कियों ने कर ली आपस में शादी फिर साथ रहने पर अड़ गईं

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना इलाके में समलैंगिक विवाह का मामला प्रकाश में आया है। दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। लेकिन जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो वे थाना पहुंच गए। दोनों लड़कियों को भी थाना बुलाया गया। लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं हुईं। बाद में दोनों नाबालिग लड़कियों की महिला थाना में काउंसलिंग कराई गई और बालिग होने तक दोनों को अलग-अलग रहने को कहा गया है।

dhanbaad two minor girl did marriage with each other

बता दें कि दोनों लड़कियों की उम्र 13 और 14 साल है। शादी की सूचना घरवालों को प्राप्त तब हुई, जब उन्होंने एक लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा। परिजनों ने लड़की से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाली लड़की से उसने मंदिर में शादी कर ली। यह सुनते ही लड़की के घरवाले आग-बबूला हो गए। फिर वह दूसरी लड़की के परिजनों से बात करने पहुंचे और जानकारी दी तो दूसरी लड़की के घरवाले भी परेशान हो गए।

परिजनों ने दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं हुईं। बाद में मामला सरायसढेला थाना पहुंचा। पुलिस ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन दोनों नहीं मानीं। इसके बाद उन्हें महिला थाना लाया गया। महिला थाने में दोनों की काउंसलिंग कराई गई।

इस दौरान दोनों लड़कियां एक साथ रहने पर अड़ी रहीं। हालांकि काफी समझाने के बाद दोनों ने यह मान लिया कि जब तक वे बालिग नहीं होंगी तब तक दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ रहेंगे। फिर महिला थाने में बांड भरवाकर दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+