शक्तिशाली होने के बावजूद कांग्रेस बिहार में सत्ता से पीछे रह जाती है- शकील अहमद
बुधवार को शिविर के उद्घाटन बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास और मदन मोहन झा के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया था। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद भी शामिल हुए थे।
पटना, 2 जून 2022। बिहार में इन दिनों सियासी फिज़ा बदली हुई नज़र आ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस भी अब बिहार में अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इस बाबत राजगीर राजगीर कन्वेंशन सेंटर में कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर आयोजन किया गया। बुधवार को शिविर के उद्घाटन बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास और मदन मोहन झा के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद भी शामिल हुए थे। मीडिया से मुखातिब होने के दौरान डॉ. शकील अहमद ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की रणनीतियों पर भी चर्चा की।

नए प्रदेश अध्यक्ष पर संशय बरक़रार
डॉ. शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस एक समूह वाली पार्टी है, इस पार्टी में एक नहीं बल्कि अनेक व्यक्ति जुड़े हुए हैं। शक्तिशाली होने के बावजूद कांग्रेस बिहार में सत्ता के पीछे रह जाती है। इस संकल्प शिविर में कांग्रेस आत्ममंथन करेगी। बिहार की जनता के मुताबिक कांग्रेस एक शक्तिशाली संगठन तैयार करेगी ताकि जनता को उसका हक़ दिलाया जा सके।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रखंड से लेकर मंडल स्तर पर इकाई का गठन किया जाएगा। 50 की उम्र से कम वाले व्यक्ति को ही संगठन में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के संबंध में कहा कि राजगीर में शिविर और एमएलसी चुनाव के बाद ही नए प्रदेश अध्यक्ष पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

केंद्र की भाजपा सरकार पर साधा निशाना
डॉ. शकील अहमद ने कहा कि यह आयोजन देश के कुछ जगहों को छोड़कर सभी जगहों पर किया गया है। शिविर आयोजित करने का असल उद्देश्य पार्टी को मज़बूत कर भाजपा को सत्ता से हटाना है। ताकि लोगों के जो ज़रूरी मुद्दे हैं उसे हल किया जाए। ना कि धार्मिक चश्मों से देख देश का माहौल ख़राब किया जाए। इसके साथ ही ज्ञानवापी के मुद्दे पर कहा कि मामला सब जुडिश है जो कोर्ट का फैसला होगा वो सर्वमान होगा। वहीं गिरिराज सिंह के मुस्लिमों के जातीय जनगणना वाले बयान पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के मामले को उठाते रहते हैं। इसी वजह से भाजपा में उन्हे तरजीह दी जाती है। वहीं उन्होंने नेशनल हेराल्ड वाले मामले पर कहा कि मोदी सरकार डर चुकी है इसलिए इस तरह के क़दम उठा रही है।
Recommended Video

बेमेल की शादी कभी भी टूट सकती है- मदन मोहन झा
मदन मोहन झा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए जो बेहतर निर्णय होगा उसपर चर्चा की जाएगी। वहीं उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि महागठबंधन में अभी सब कुछ ठीक नही चल रहा है और पार्टी के पास जो मैंडेट होना चाहिए वो भी नही है। बिहार में कांग्रेस की भूमिका वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में तो हम बड़े भाई की भूमिका पर हैं ही लेकिन यहां दूसरे को देना चाहते हैं। आलाकमान इस मामले में जो भी फ़ैसला करेगी सब उसी पर अमल करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता का मेल है, बेमेल की शादी कभी भी टूट सकती है।
ये भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी कानून में संशोधन के बाद फिर से पुनर्विचार की अपील, अब क्या होगा संशोधन ?












Click it and Unblock the Notifications